अंतरराष्ट्रीय

America made serious allegation on Russia said committed major crimes against humanity in Ukraine । अमेरिका ने रूस पर लगाया सबसे गंभीर आरोप, कहा- यूक्रेन में मानवता पर किए बड़े अपराध

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध को करीब 1 वर्ष होने को हैं। इस बीच अमेरिका ने रूस पर सबसे गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिका का कहना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता पर बड़ा अपराध किया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को ‘‘न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।’’ हैरिस ने राष्ट्राध्यक्षों, रक्षा मंत्रियों और विश्व के अन्य नेताओं की वार्षिक बैठक ‘म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन’ में कहा रूसी सेना ने नागरिकों के खिलाफ व्यापक और व्यवस्थागत हमले किए हैं।

बच्चों महिलाओं को जबरन निर्वासित करने का आरोप


अमेरिका का आरोप है कि ‘‘रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन से बच्चों सहित हजारों लोगों को जबरन निर्वासित कर दिया है। उन्होंने निर्दयी ढंग से बच्चों को उनके परिवारों से अलग कर दिया है।’’ उसने मारियुपोल में मार्च के मध्य में एक थिएटर पर हमले की ओर भी इशारा किया, जहां नागरिक आश्रय ले रहे थे, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। बाइडन प्रशासन ने औपचारिक रूप से पिछले मार्च में तय किया था कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं। हैरिस ने कहा, ‘‘यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों के मामले में, हमने सबूतों की जांच की है, हम कानूनी मानकों को जानते हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये मानवता के खिलाफ अपराध हैं।’’

नागरिक ठिकानों पर रूस ने किए हैं कई हमले

यूक्रेन ने कई बार रूस पर आरोप लगाया है कि रूसी सेना ने नागरिक ठिकानों पर कई बार मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इस मिसाइल और ड्रोन हमले में बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग भी मारे गए हैं। जेलेंस्की ने स्वयं कई बार इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की तस्वीरें जारी करके रूस को आतंकवादी और पुतिन को खून का प्यासा करार दिया है। जेलेंस्की ट्वीट में लिख चुके हैं कि रूस बच्चों और महिलाओं व बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ रहा, उनके ऊपर मिसाइल हमले कर रहा है। पुतिन खून के प्यासे हैं। भगवान सब देख रहा है। बता दें कि कई रूसी हमलों में अब तक यूक्रेन के सैकड़ों नागरिकों की भी जान जा चुकी है। इसमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान तक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…

रूस को नष्ट करने के इरादे से काम कर रहे पश्चिमी देश, मगर क्रेमलिन करेगा अपनी रक्षा

भड़का रूस, कहा-दूसरे विश्व युद्ध की याद दिला रहा जर्मनी…”बर्लिन को परमाणु हथियारों से उड़ा देना चाहिए”

Latest World News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari