अंतरराष्ट्रीय

Broadcasting of radio run by Afghan women restored ban on playing music in Ramadan,अफगानिस्तानी महिलाओं से संचालित रेडियो का प्रसारण बहाल, रमजान में संगीत बजने पर लगा था प्रतिबंध

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा संचालित रेडियो पर प्रसारण फिर से शुरू कर दिया गया है। पवित्र रमजान महीने के दौरान रेडियो पर संगीत बजाए जाने के कारण अधिकारियों ने इसका प्रसारण बंद कर दिया था। तालिबान के एक अधिकारी और रेडियो स्टेशन के प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरी भाषा में ‘सदई बनोवन’ का अर्थ होता है ‘‘औरतों की आवाज’’। देश के बदख्शन प्रांत में 10 साल पहले इसकी शुरुआत हुई थी और यह अफगानिस्तान का एकमात्र महिलाओं द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन है। इसके आठ में से छह कर्मचारी महिलाएं हैं।

बदख्शन में सूचना एवं संस्कृति निदेशक मोईजुद्दीन अहमदी ने कहा कि ‘‘इस्लामिक अमीरात के कानून और नियमों’’ का पालन करने और किसी भी प्रकार के संगीत के प्रसारण पर रोक को लेकर सहमति जताने के बाद रेडियो स्टेशन को बृहस्पतिवार को प्रसारण बहाल करने की अनुमति दे दी गई। रेडियो स्टेशन की प्रमुख नाजिया सोरोश ने कहा कि ‘‘सूचना एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में वादा किए जाने के बाद उन्होंने प्रसारण की अनुमति दे दी। अब उन्होंने फिर से प्रसारण शुरू कर दिया है।’’

मामले में मध्यस्थता में शामिल रहे अफगानिस्तान में पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले निगरानी संगठन अफगान जर्नलिस्ट सेफ्टी कमेटी ने प्रसारण को फिर से शुरू किए जाने का स्वागत किया। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद कई पत्रकारों ने अपनी नौकरी खो दी है। अफगान इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट एसोसिएश्न के अनुसार, धन की कमी या कर्मचारियों के देश छोड़ने के कारण मीडिया संस्थान बंद हो गए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari