बिजनेस

Split Screen | फोन में एक साथ चला सकते हैं वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम, यहां जानिए इस ट्रिक के बारे में

Split Screen- India TV Paisa
Photo:CANVA एक समय पर दो ऐप ऐसे करें इस्तेमाल

टेक्नोलॉजी को हमने अपनी आंखों के सामने ग्रो करते देख रहे हैं। टेलीफोन से लेकर बटन वाले फोन तक और अब स्मार्टफोन तक। दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही हम भी अपडेट हो रहे हैं। अब मोबाइल फोन में कई फीचर्स मौजूद हैं जो हमारे काम को आसान बना रहे हैं। 


हमें अपने स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो हमें मल्टीटास्किंग करने की सुविधा देते हैं। यानी आप एक ही समय में एक साथ दो एप्लिकेशन चला सकते हैं। इसके बारे में बहुत से लोग जानते होंगे लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो इस बारे में नहीं जानते हैं। सरल भाषा में आपको यह समझ लेना चाहिए कि आप मोबाइल फोन की स्क्रीन पर एक साथ वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम चला सकते हैं।

स्प्लिट स्क्रीन की मदद से मल्टीटास्किंग संभव है-

Android स्मार्टफोन में Android 7.0 से ऊपर के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में स्प्लिट स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध है। इसी तरह स्मार्टफोन में पिक्चर इन पिक्चर मोड (पीआईपी), फ्लोटिंग विंडो और क्विक स्विचिंग का विकल्प भी मिलता है।

इस तरह से आप एक मोबाइल फोन में दो ऐप चला सकते हैं-

अगर आप स्प्लिट स्क्रीन का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको किन्हीं दो ऐप्स को ओपन करना होगा और फिर स्मार्टफोन में मिनिमाइज बटन को लॉन्ग प्रेस करना होगा।

ऐसा करने से स्क्रीन तुरंत स्प्लिट हो जाएगी और आप नीचे स्क्रीन पर एक और ऐप चला सकते हैं। इसी तरह आप फ्लोटिंग स्क्रीन को भी ऑन कर सकते हैं।

स्प्लिट स्क्रीन का इस्तेमाल करने के लिए आपको मिनिमाइज बटन दबाना होगा और टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। यहां आपको फ्लोटिंग विंडो का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करके आप एक साथ दो काम कर सकेंगे।

ऐप में ऐसे कर सकते हैं स्विच-

एक ऐप से दूसरे ऐप में जाने के लिए आपको क्विक स्विच का भी ऑप्शन मिलता है। आपको बस इतना करना है कि मिनिमाइज बटन को दो बार दबाएं और आप तुरंत उस एप्लिकेशन पर वापस आ जाएंगे जिस पर आप पहले काम कर रहे थे। यह फीचर आपको सिर्फ एंड्राइड फोन में ही मिलेगा। हमने यहां आईफोन के फीचर के बारे में नहीं बताया है।

 

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari