राष्ट्रीय

Know millionaire ias and ips officers of jharkhand jaanie jhaarakhand ke karodapati ias ips

हाइलाइट्स

झारखंड के IAS-IPS अधिकारियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया.
अधिकारियों में किसी ने मकान-फ्लैट तो किसी ने खरीदे जमीन प्लॉट.
दिए गए ब्योरे में आभूषणों के साथ ही शराब की बोतलों का भी जिक्र.

रांची. झारखंड में IAS और IPS अधिकारी करोड़पति हैं. इस बात का खुलासा उन्हीं के द्वारा दिए गए संपत्ति का बयौरों से हुआ है. भारत सरकार को दिए गए अपने संपत्ति की जानकारी में गिफ्ट किए गए सामान से लेकर मकान तक का जिक्र है. राज्य के IAS और IPS अधिकारियों ने जमीन और मकान में सबसे ज्यादा पैसा लगाया है. हैरान करने वाली बात ये है कि एक IAS अधिकारी ने शराब की बोतल तक का जिक्र किया है.

झारखंड के कुछ IAS अधिकारी का संपत्ति ब्योरा- IAS अधिकारी छवि रंजन को गिफ्ट में मिले सामान. वुडेन बेड, वुडेन डाइनिंग टेबल, सीसीएम, ओटीजी, ज्वेलरी, सैमसंग टैबलेट, आईफोन, निकोन कैमरा और लीकर.

IAS अधिकारी ए मुत्थु कुमार को किया गया गिफ्ट
मदुरई में प्लॉट ( कीमत 20 लाख ), मदुरई में प्लॉट ( कीमत 15 लाख ), मदुरई में प्लॉट ( 10 लाख ), मदुरई में घर (कीमत 60 लाख ), मदुरई में जमीन ( कीमत 40 लाख ), कन्याकुमारी में जमीन ( कीमत 25 लाख ).

आपके शहर से (रांची)

IAS राय महिमापत रे को गिफ्ट में क्या मिला ?
31 सोने का सिक्का ( कीमत 14 . 4 लाख ), हीरे का सोलेटे याइर ( कीमत 6 लाख ), डायमंड सोलेटे याइर ( कीमत 2 लाख), लैपटॉप, कैमरा ( 3 . 7 लाख ).

IAS फैज अहमद की पत्नी को मायके से को रांची चर्च रोड में 1. 25 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट में मिला. IAS सुशांत गौरव की पत्नी को उनके पिता से 2. 1 करोड़ का घर गिफ्ट में मिला है. इसके अलावा ससुराल से 38 लाख का फ्लैट गिफ्ट में मिला है.

IAS ए डोडे का औयना रांची में 31. 42 लाख का फ्लैट है. IAS रमेश घोलप की पत्नी के नाम डोरंडा रांची में 85 लाख का फ्लैट है. IAS राहुल सिन्हा का भी रांची में 95 . 80 लाख का फ्लैट है. IAS अरवा राजकमल का रांची के पुंदाग में 33 लाख का फ्लैट है. IAS कुलदीप का नामकुम में 30 रूपया की जमीन है.

अब बात झारखंड के IPS अधिकारियों की अचल संपत्ति की
IPS और राज्य के DGP अजय कुमार सिंह की संपत्ति- दिल्ली के बसंत कुंज में साल 2002 में 21 लाख फ्लैट लिया था. रांची के मेन रोड ब्लेयर अपार्टमेंट में 11 लाख का फ्लैट. रांची के सुकुरहुट्टू में 84 हजार की जमीन.

IPS और रेल DG अनिल पालटा की संपत्ति
रांची के कांके सांगा में 57 हजार की जमीन , बरियातू में 40 लाख का फ्लैट, हरियाणा के पंचकूला में 2 . 26 करोड़ का फ्लैट, कोलकाता में 1 . 47 करोड़ का फ्लैट.

IPS और DG ट्रेनिग की संपत्ति
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 45 में 85 लाख फ्लैट , सेक्टर 17 में 31 . 24 लाख का फ्लैट , हरियाणा में पैतृक संपत्ति 1 करोड़ की है. रांची के बोड़या में 17 . 50 लाख की जमीन , रांची के कांके सांगा में 87 हजार 500 की जमीन है.

IPS और ADG आर के मल्लिक की संपत्ति
कटकमसांडी में 12 लाख की जमीन, कांके के सांगा में 40 हजार की जमीन, बिहार के सहरसा में पैतृक जमीन और घर 2. 90 करोड़ का है. रांची के पुंदाग में 45 . 33 लाख की जमीन एवं निर्माणाधीन आवास.

IPS और IG ट्रेनिग की संपत्ति
दिल्ली में 55 लाख का घर, डिफेंस कॉलोनी में 54 लाख का व्यवसायिक भूखंड, रांची अशोक नगर में 50 लाख का घर, आरा में 50 का कृषि योग्य भूमि , बरियातू में 50 लाख का फ्लैट

IPS अखिलेश झा की संपत्ति
रांची के बोड़या में 11 लाख की जमीन, रांची कटहल मोड़ में 23 लाख की जमीन, कटहल मोड़ के गुटवा में 43 लाख का घर, बिहार के दरभंगा में 25 लाख की पैतृक संपत्ति.

IPS सुरेंद्र कुमार झा की संपत्ति
पटना के राजीव नगर में पत्नी के नाम 2 करोड़ की जमीन, 10 लाख की 6 दुकान, 3 . 10 लाख की एक दुकान, 30 लाख का घर और रांची के कांके में 30 लाख की जमीन.

IPS प्रशांत कुमार की संपत्ति
लखनऊ के गोमती नगर में 4 लाख की जमीन, कानपुर में 35 लाख का घर, रांची के डोरंडा में 7 . 50 लाख का घर, यूपी के नोएडा में 65 लाख और 45 लाख के दो फ्लैट.

IPS अनूप बिरथरे की संपत्ति
यूपी के ललितपुर में 1.80 करोड़ की पैतृक संपत्ति. 80 लाख का घर, ग्वालियर में 35 लाख का घर, रांची के बोड़या में 95 लाख की जमीन, कांके में 22 लाख की जमीन.

IPS सुमन गुप्ता के पास रांची के अशोक नगर में 1 करोड़ का घर और हरमू में 21 लाख का घर है. IPS संजीव कुमार के पास रांची के पुंदाग में उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 5 लाख की 40 डिसमिल जमीन है. IPS किशोर कौशल के पास रांची के बरियातू में 43 लाख 50 हजार का फ्लैट है. IPS अनुरंजन किस्पोट्टा के पास रांची के हरमू में 15 लाख 23 हजार की एक जमीन है.

Tags: Jharkhand New, Ranchi news

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari