अंतरराष्ट्रीय

China secretly helping Russia in the Ukraine war America said will have to bear the consequences । यूक्रेन युद्ध में चीन चोरी-चोरी और चुपके-चुपके कर रहा है ये काम, अमेरिका ने कहा- भुगतना होगा अंजाम

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल)- India TV Hindi

Image Source : FILE
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल)

नई दिल्ली। अमेरिका के अनुसार यूक्रेन युद्ध में चीन चोरी-चुपके से रूस की मदद कर रहा है। इसकी जानकारी अब जो बाइडन प्रशासन को हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में चीन कई तरह से पुतिन को मदद मुहैया करा रहे हैं।  इसके बाद अमेरिका ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिका ने रूस को चीन से मिल रहे इस गुप्त समर्थन पर चिंता जाहिर करते हुए उसे अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दे डाली है। अमेरिका का मानना है कि बीजिंग चोरी-चोरी और चुपके-चुपके रूस को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है। ऐसा करके चीन ठीक नहीं कर रहा।

 अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी इस बात से काफी चिंतित हैं कि उन्होंने पिछले कई दिनों में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सहयोगियों और भागीदारों के साथ चीन को लेकर खुफिया जानकारी साझा की है। अधिकारियों ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने शनिवार को सम्मेलन से इतर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहाकि रूस को समर्थन प्रदान करने या व्यवस्थित प्रतिबंधों से बचने में रूस की सहायता करने के प्रभाव और परिणामों के बारे में चेतावनी देने में मंत्री ब्लिंकेन काफी स्पष्ट थे। अगर चीन इसके बावजूद नहीं सुधरता तो उसको इसका खामियाजा भुगतना होगा।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चीन के समर्थन की खोली पोल


अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने म्यूनिख में अपने भाषण के दौरान रूस के लिए चीन के समर्थन की पोल खोल दी है। हैरिस ने शनिवार को कहा, हम इस बात से भी परेशान हैं कि युद्ध शुरू होने के बाद से ही बीजिंग ने मास्को के साथ अपने संबंध गहरे किए हैं। चीन द्वारा रूस को समर्थन प्रदान करने के लिए कोई भी कदम केवल आक्रामकता को बढ़ाएगा। इससे अमेरिका और चीन के बीच में तनाव बढ़ना तय है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि”अमेरिका देख रहा है कि चीन सार्वजनिक रूप से खुद को शांति के प्रस्तावक के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

चीनी विदेश मंत्री वांग ने शनिवार को म्यूनिख में कहा कि बीजिंग यूक्रेन और रूस के लिए एक शांति योजना पेश करेगा और यूरोप के साथ संबंध बनाए रखेगा। इसी दौरान खुलासा हुआ कि चीन चुपचाप रूस के युद्ध प्रयासों में सहायता कर रहा है।”वांग ने सम्मेलन में कहा, यह युद्ध जारी नहीं रह सकता। हमें यह सोचने की जरूरत है कि इस युद्ध को समाप्त करने के लिए हम क्या प्रयास कर सकते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari