अंतरराष्ट्रीय

नीदरलैंड्स ने रूस के राजनयिकों पर लगाया जासूसी का आरोप, किया निष्कासित

नीदरलैंड्स ने रूस के राजनयिकों पर लगाया जासूसी का आरोप, किया निष्कासित- India TV Hindi

Image Source : ANI
नीदरलैंड्स ने रूस के राजनयिकों पर लगाया जासूसी का आरोप, किया निष्कासित

यूरोपीय देश नीरदलैड्स ने रूस पर जासूसी के लिए राजनयिकों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही कई रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने और एम्स्टर्डम में रूस के व्यापार को बंद करने का ऐलान किया है। नीदरलैंड्स की मीडिया के अनुसार नीदरलैंड्स ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत ठप हो गई है। इसके बाद इन राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

उधर, बेल्जियम ने भी मंगलवार को अपने देश से रूस के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। नीदरलैंड्स व बेल्जियम ने अपने-अपने देशों से रूस के 38 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। उधर, रूस ने भी बाल्टिक देशों के 10 राजनयिकों का निष्कासन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेल्जियम ने 21 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का एलान किया है। बेल्जियम ने कहा कि उसने जासूसी व सुरक्षा कारणों से राजनयिकों को निष्कासित किया है। नीदरलैंड्स के विदेश मंत्रालय ने 17 रूसी राजनयिकों के निष्कासन की जानकारी दी।

रूस ने राजनयिकों की आड़ में जासूसों को रखने की कोशिश की: होकेस्ट्रा

नीदरलैंड्स की मीडिया के अनुसार, डच कैबिनेट ने कहा कि दोनों देश उन शर्तों के बारे में एक समझौते पर नहीं आ पाए हैं जो उन्हें राजनयिकों की पोस्टिंग करने की अनुमति देगी। नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने ट्वीट कर कहा कि राजनयिकों की आड़ में नीदरलैंड्स में खुफिया अधिकारियों को तैनात करने के रूस के निरंतर प्रयास अस्वीकार्य हैं। इसलिए हम नीदरलैंड में रूसी राजनयिकों की संख्या को सीमित कर रहे हैं।

एम्स्टर्डम में रूसी व्यापार कार्यालय को बंद करने की घोषणा

विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने कहा कि इसके अतिरिक्त हम सेंट पीटर्सबर्ग में अपने महावाणिज्य दूतावास और एम्स्टर्डम में रूसी व्यापार कार्यालय को बंद कर रहे हैं। नीदरलैंड टाइम्स ने बताया कि निष्कासित किए जाने वाले राजनयिकों की कुल संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। द हेग में एक दूतावास और एम्स्टर्डम में व्यापार प्रतिनिधित्व कार्यालय के अलावा रूसी संघ के लैंडग्राफ में एक मानद वाणिज्य दूतावास-जनरल इसमें शामिल है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari