खेल

Sarfaraz Khan Irani Trophy 2022: सरफराज खान हिट, चेतेश्वर पुजारा फेल, टीम इंडिया में बदलाव का वक्त करीब

Sarfaraaz Khan, Cheteshwar Pujara- India TV Hindi News
Image Source : BCCI, GETTY
Sarfaraaz Khan, Cheteshwar Pujara

Highlights

  • सरफराज खान ने ईरानी ट्रॉफी में लगाया नाबाद शतक
  • चेतेश्वर पुजारा एक रन बनाकर हुए आउट
  • पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में 2020 से औसत से खराब प्रदर्शन

Sarfaraz Khan Irani Trophy 2022: मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान लगातार जबरदस्त फॉर्म में हैं। पहले रणजी ट्रॉफी 2021-22 में उन्होंने अपना लोहा मनवाया। अब ईरानी ट्रॉफी में भी जमकर बल्ला घुमा रहे हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए सरफराज ने पहले दिन ही शतक जड़ दिया। राजकोट की जिस पिच पर सौराष्ट्र की टीम 98 रन पर ऑल आउट हो गई, सरफराज स्टंप्स पर 126 गेंदों में 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने इस पारी में 19 चौकों के साथ 2 छक्के भी लगाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर उनके साथ दूसरी छोर पर कप्तान हनुमा विहारी 62 रन बनाकर मौजूद थे। पांच दिनों के इस मुकाबले में एक दिन के खेल के बाद शेष भारत ने सौराष्ट्र पर 107 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

सरफराज पिछले एक साल से कर रहे रनों की बारिश

Sarfaraaz Khan and Hanuma Vihari

Image Source : BCCI

Sarfaraaz Khan and Hanuma Vihari

 

सरफराज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 6 मैच की 9 पारियों में कुल 982 रन बनाए। उन्होंने 122.75 के औसत से रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने एक दोहरे शतक के साथ कुल 4 शतक जड़े और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली। उनका बेस्ट स्कोर 275 रन रहा। रणजी सीजन की अपनी 9 पारियों में मुंबई के इस बल्लेबाज ने कुल 93 चौके और 16 छक्के भी लगाए। जाहिर है इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की होगी।

पुजारा फेल, सरफराज सुपरहिट

Cheteshwar Pujara

Image Source : GETTY

Cheteshwar Pujara

राजकोट की पिच पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा सिर्फ एक रन बनाकर कुलदीप सेन का शिकार बन गए। वह भारतीय टीम के लिए खेलते हुए पिछले तीन साल से टेस्ट क्रिकेट में औसत से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2020 में 20 के औसत से रन बनाए, 2021 में उनका औसत 28 का रहा और 2022 में 31 के औसत से रन बनाने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए ये आंकड़े चिंता का विषय होना चाहिए। बेशक, पुजारा निशाने पर हैं

दूसरी ओर सरफराज है जो लगातार शतक पर शतक लगा रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में फिलहाल उनसे बेहतर बल्लेबाज पूरी दुनिया में और कोई नहीं है। वह अपने प्रदर्शन से लगातार टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं वह भी पूरे ठसक के साथ। सेलेक्टर्स के लिए उन्हें नजरअंदाज करना अब शायद मुमकिन न हो। 

Latest Cricket News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari