अंतरराष्ट्रीय

रूस के जिस स्कूल में पढ़ा वहीं बरसाईं गोलियां, 15 की ले ली जान। Bullets rained on the school in Russia, 15 killed

Firing In a School in Russia- India TV Hindi News
Image Source : AP
Firing In a School in Russia

Highlights

  • रूस में एक स्कूल के अंदर हुई अंधाधुंध फायरिंग
  • हमले में 15 लोगों की मौत और 24 घायल हुए हैं
  • मृतकों में 11 बच्चे शामिल हैं वही घायलों में 22 बच्चे हैं

Firing In Russia: रूस में एक स्कूल के अंदर एक शख्स ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 15 लोगों की जान चली गई वहीं 24 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।  रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि गोलीबारी उदमुर्तिया की राजधानी इझेवस्क के एक स्कूल में हुई। इझेवस्क शहर मॉस्को से करीब 960 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। समिति ने बताया कि मृतकों में 11 बच्चे शामिल हैं वही घायलों में 22 बच्चे हैं। रूस की जांच समिति ने हमला करने वाले बंदूकधारी की पहचान 34 वर्षीय अरट्योम कजांतसेव के रूप में की है, जिसने इसी स्कूल से स्नातक किया है। यह भी बताया गया कि हमलावर ने काले रंग का टी-शर्ट पहन रखी थी जिसपर ‘नाजी चिह्न’ थे। फिलहाल हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

गोलीबारी के बाद खुद को भी गोली मारी

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने इस गोलीबारी को आतंकवादी घटना करार दिया और कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संबंधित विभागों को सभी जरूरी आदेश दिए हैं। उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जांद्र ब्रेचालोव ने बताया कि बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली। गर्वनर ने बताया कि जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इझेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मध्य रूस के यूराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है। गोलीबारी की यह घटना इझेवस्क शहर में स्कूल संख्या 88 में हुई। यह शहर मॉस्को से 960 किलोमीटर दूर पूर्वी क्षेत्र के उदमूर्तिया क्षेत्र में स्थित है। रूस के नेशनल गार्ड ने कहा कि कजांतसेव ने असली गोली चलाने के लिए दो गैर-घातक हैंडगन का इस्तेमाल किया। 

Latest World News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari