खेल
IPL 2022: Shubman Gill achieved his highest score 96 against Punjab in the IPL – IPL 2022: शतक से चूकने के बावजूद शुभमन गिल ने IPL में बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर


शुभमन गिल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 16वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ने से चूक गए। गिल ने 59 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली। इस तरह उन्होंने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा कर दिया।
इस सीजन गिल के बल्ले से निकला ये लगातार दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी। दिलचस्प बात ये है कि शुभमन ने IPL में अपनी पिछली आठ पारियों में से पांच बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।