LPG Price Hike: LPG cylinder price increased after petrol and diesel, know how much cost in your city| महंगाई की चौतरफा मार, पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम, जानें कितने में मिलेगा LPG सिलें


LPG cylinder
Highlights
- रसोई गैस की कीमत अब 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हुई
- रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 50 रुपए बढ़े
- पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ीं
LPG Price Hike : रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ नजर आने लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ गई हैं। 14.2 किग्रा के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। अब घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़कर 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो जाएंगी। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें कि इससे पहले आखिरी बार 6 अक्टूबर को एलपीजी की कीमतों में वृद्धि हुई थी।
इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे। पेट्रोल 80 पैसे और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह से लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि लगभग 137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। 4 नवम्बर 2021 के बाद कीमतों में पहली बार फेरबदल हुआ है।
आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 प्रतिशत तक का उछाल आ गया था। कच्चे तेल के दामों में उछाल आने के बाद अब तेल कंपनियों ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ा दी है।