अंतरराष्ट्रीय

Russia Ukraine News: Russia blocks Twitter, partially banned Facebook | रूस ने Twitter को किया ब्लॉक, Facebook पर लगाई आंशिक पाबंदी

Russia Ukraine News, Russia Twitter, Russia Facebook, Russia Twitter Ban- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL
Russia restricts social media access.

Highlights

  • यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर फेसबुक द्वारा रूसी मीडिया के अकाउंट्स पर रोक लगाए जाने के बदले यह पाबंदी लगाई गई है।
  • Roskomnadzor ने अपने इस कदम को रूसी मीडिया की रक्षा के लिये उठाया गया कदम बताया है।
  • फेसबुक ने कहा है कि उसने सरकारी मीडिया की खबरों का फैक्ट चेक और लेबलिंग रोकने से इनकार कर दिया है।

मॉस्को: रूस ने ‘सेंशरशिप’ के मुद्दे पर Twitter को ब्लॉक कर दिया है और Facebook पर भी ऐसा ही कदम उठाने की धमकी दी है। इससे पहले रूस ने शुक्रवार को फेसबुक के इस्तेमाल पर ‘आंशिक पाबंदी’ लगा दी थी। यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर फेसबुक द्वारा रूस समर्थित मीडिया संस्थानों के विभिन्न अकाउंट पर रोक लगाए जाने के बदले यह पाबंदी लगाई गई है। रूस की सरकारी संचार एजेंसी ‘रोसकोमनादजोर’ ने Facebook पर ‘रूसी नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता’ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

‘रूसी मीडिया की रक्षा के लिए उठाया कदम’

Roskomnadzor ने कहा कि उसने फेसबुक से सरकारी समाचार एजेंसी ‘RIA नोवोस्ती’, सरकारी टीवी चैनल ‘ज्वेज्दा’ और सरकार समर्थक समाचार वेबसाइटों ‘लेंटा डॉट आरयू’ तथा ‘गाजेटा डॉट आरयू’ पर गुरुवार को लगाई गई रोक हटाने की मांग की थी। एजेंसी ने कहा कि फेसबुक ने मीडिया संस्थानों के अकाउंट बहाल नहीं किये। एजेंसी ने कहा कि ‘आंशिक पाबंदी’ शुक्रवार को प्रभावी हो गई। Roskomnadzor ने अपने इस कदम को रूसी मीडिया की रक्षा के लिये उठाया गया कदम बताया।

ट्विटर पर लगभग पूरी तरह लगा बैन
वहीं, फेसबुक ने कहा है कि उसने सरकारी मीडिया की खबरों का फैक्ट चेक और लेबलिंग रोकने से इनकार कर दिया है। नेटब्लॉक्स पर इंटरनेट कनेक्टिविटी पर नजर रखने वालों का कहना है कि रूस में ट्विटर पर पूरी तरह या लगभग पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद रूस की ये पाबंदी सामने आई है। फेसबुक पर फिलहाल आंशिक पाबंदी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि ट्विटर को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari