बिजनेस

पाकिस्तान की आबादी से पांच गुना अधिक स्मार्टफोन यूजर 2026 तक भारत में होंगे India will have five times more smartphone users than Pakistan’s population by 2026

smartphone- India TV Paisa
Photo:FILE

smartphone

Highlights

  • भारत में वर्ष 2021 तक मोबाइल फोन के 1.2 अरब उपयोगकर्ता थे
  • 75 करोड़ स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते थे भारत में वर्ष 2021 तक
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना आधार पर स्मार्टफोन की संख्या 6% की दर से बढ़ेगी

नई दिल्ली। भारत में वर्ष 2026 तक स्मार्टफोन के एक अरब उपयोगकर्ता होंगे। डेलॉयट की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सुविधा से लैस मोबाइल फोन की बिक्री में वृद्धि से स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी। भारत में वर्ष 2021 तक मोबाइल फोन के 1.2 अरब उपयोगकर्ता थे।

इसमें से 75 करोड़ स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। डेलॉयट के 2022 ग्लोबल टीएमटी (प्रौद्योगिकी, मीडिया और मनोरंजन, दूरसंचार) अनुमान के अनुसार, घरेलू बाजार में 2026 तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक अरब पर पहुंचने का अनुमान है।

डेलॉयट के अनुसार, वर्ष 2021 से 2026 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना आधार पर स्मार्टफोन ग्राहकों की संख्या छह प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में इसमें सालाना 2.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। डेलॉयट के विश्लेषण के अनुसार, भारत स्मार्टफोन की मांग सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 2026 में 40 करोड़ हो जाएगी, जो 2021 में 30 करोड़ थी। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari