अंतरराष्ट्रीय

Christian man killed in Pakistan over loud music after fight | पाकिस्तान में एक और ईसाई की हत्या, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर हुआ था झगड़ा

Pakistan Christian News, Christian Killed In Pakistan, Pakistan Christian Killed- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE MAPS
Christian man killed in Lahore.

Highlights

  • मुस्लिम और ईसाई पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में एक ईसाई शख्स घायल भी हुआ है।
  • पंजाब प्रांत में पिछले 2 महीनों में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर 2 लोगों की हत्या की घटनाएं हुई हैं।
  • मलिक ने कुछ लोगों के साथ परवेज मसीह पर ईंट और लाठियों से हमला कर दिया।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक ईसाई व्यक्ति की हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम और ईसाई पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में एक ईसाई शख्स घायल भी हुआ है। बता दें कि पंजाब प्रांत में पिछले 2 महीनों में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर 2 लोगों की हत्या की घटनाएं हुई हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लाहौर के फैक्ट्री इलाके, वाल्टन में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच झड़प हुई।

मृतक का रिश्तेदार भी मारपीट में घायल

दरअसल, परवेज मसीह (25) ने अपने पड़ोसी सोहनी मलिक को तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजाने को कहा, जिसके बाद विवाद पैदा हो गया। अधिकारी ने बताया, ‘रविवार शाम, मलिक समूह के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर परवेज के रिश्तेदार सोबल की पिटाई कर दी और उसे घायल कर दिया, जिसके चलते इलाके में दोनों समूहों के बीच तनाव पैदा हो गया। सोमवार को, मलिक ने कुछ लोगों के साथ परवेज मसीह पर ईंट और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे मसीह की मौके पर ही मौत हो गई।’

‘मुस्लिम संदिग्धों ने हवा में गोलियां भी चलाईं’
अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम संदिग्धों ने हवा में गोलियां भी चलाई। उन्होंने बताया कि मसीह और मलिक के बीच एक दिन पहले तीखी बहस हुई थी। अधिकारी ने बताया, ‘हमने इलाके के ईसाई और मुस्लिम समूहों के बीच झड़पों में कथित संलिप्तता को लेकर 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद तीन मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने बताया कि इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। बता दें कि पाकिस्तान में इससे पहले भी छोटी-छोटी बातों पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या हुई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari