अंतरराष्ट्रीय

UN should try to save Myanmar from civil war: China | यूएन को म्यांमार को गृह युद्ध से बचाने की कोशिश करनी चाहिए: चीन

China, China Myanmar, China Myanmar civil war, Myanmar civil war- India TV Hindi
Image Source : AP FILE
फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन ली थी।

Highlights

  • देशभर में हुए प्रदर्शनों में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 1,400 से अधिक नागरिक मारे गए।
  • आसियान ने म्यांमार को संकट से उबारने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा है।
  • झांग ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग हुन सेन द्वारा किए गए प्रयासों का स्वागत करता है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने शुक्रवार को कहा कि संघर्षग्रस्त म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्राथमिक उद्देश्य उसे और हिंसा तथा गृह युद्ध की स्थिति से बचाना होना चाहिए। म्यांमार में सुरक्षा परिषद के दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संघ और संयुक्त राष्ट्र के नए राजदूतों से बंद कमरे में हुई बैठक के बाद झांग जुन ने उम्मीद जतायी कि उनके तथा अन्य लोगों के प्रयासों से ‘स्थिति को शांत किया जा सकता है।’

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले एक फरवरी 2021 को म्यांमार की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन ली थी। ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, इसके बाद देशभर में हुए प्रदर्शनों में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 1,400 से अधिक नागरिक मारे गए। दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के क्षेत्रीय समूह आसियान ने म्यांमार को संकट से उबारने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा है।

चीन के राजदूत ने कहा कि उनके देश का मानना है कि आसियान को ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभानी चाहिए। अक्टूबर में कंबोडिया ने आसियान की अध्यक्षता संभाली और दिसंबर में प्रधानमंत्री हुन सेन ने देश के विदेश मंत्री प्राक सोकखोन को म्यांमार के लिए क्षेत्रीय समूह का दूत नियुक्त किया। हुन सेन सेना के सत्ता छीनने के बाद खुद म्यांमार गए और ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी नेता बने।

झांग ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग हुन सेन द्वारा किए गए प्रयासों का स्वागत करता है और उन्होंने कंबोडियाई प्रधानमंत्री की यात्रा को ‘बहुत अच्छा, बहुत सार्थक’ बताया और कहा कि ‘हमने उन्हें और प्रयास जारी रखने के लिए कहा है।’ उन्होंने कहा कि सोकखोन ने शुक्रवार को परिषद को बताया कि सदस्य देशों को म्यांमार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, ‘विशिष्ट राजनीतिक संरचना’ और उस संरचना में सेना द्वारा निभायी जाने वाली भूमिका को समझना होगा और ‘केवल उसी के आधार पर हम कोई समाधान निकाल सकते हैं।’

झांग ने कहा कि चीन नूलीन हेजर को म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र का नया विशेष दूत नियुक्त किए जाने का भी स्वागत करता है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari