खेल

Along with umpiring in the first match, Erasmus will complete ODI century-पहले मैच में अंपायरिंग के साथ ही इरासमस पूरा करेंगे वनडे मैचों का शतक

मारियास इरासमस की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : GETTY
मारियास इरासमस की फाइल फोटो

Highlights

  • पहला एकदिवसीय मैच मारियास इरासमस का अंपायर के रूप में 100वां वनडे होगा
  • 57 वर्षीय इरासमस यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी अंपायर बन जाएंगे
  • इरासमस 70 टेस्ट, 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 18 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंपायरिंग कर चुके हैं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच मारियास इरासमस का अंपायर के रूप में 100वां वनडे होगा। 57 वर्षीय इरासमस यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी अंपायर बन जाएंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों में से एक इरासमस बोलैंड पार्क में मैदान पर उतरते ही रूडी कर्टजन और डेविड ओरचार्ड के क्लब में शामिल हो जाएंगे। कर्टजन ने 1992 से लेकर 2010 तक 209 वनडे में अंपायरिंग करके विश्व रिकार्ड बनाया था। उनका यह रिकार्ड बाद में पाकिस्तान के अलीम डार (211 मैच) ने तोड़ा। 

ओरचार्ड ने 1994 से 2003 के बीच 107 वनडे में अंपायरिंग की थी। इरासमस 2007 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर रहे हैं। वह अभी तक 99 वनडे के अलावा 70 टेस्ट, 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 18 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंपायरिंग कर चुके हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार इरासमस ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि मैं इतने लंबे समय से अंपायरिंग कर रहा हूं कि यह उपलब्धि हासिल कर रहा हूं। ऐसी कड़ी परिस्थितियों में लंबे समय तक बने रहना आसान नहीं है, क्योंकि हम हर समय जांच के दायरे में रहते हैं, इसलिए इस उपलब्धि तक पहुंचने पर मुझे गर्व है।’’ बता दें कि इरासमस 100 वनडे में अंपायरिंग करने वाले दुनिया के 18वें अंपायर बनेंगे। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari