खेल

World Athletics Under-20: Shaili Singh won silver medal in long jump – वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 : शैली सिंह ने लंबी कूद में जीता रजत पदक

World Athletics Under-20: Shaili Singh won silver medal in long jump- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/WORLDATHLETICS
World Athletics Under-20: Shaili Singh won silver medal in long jump

नैरोबी। भारत की शैली सिंह ने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ 6.48 मीटर में सुधार कर यहां हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला लंबी कूद फाइनल में 6.59 मीटर का जम्प कर रजत पदक जीता। 17 वर्षीय शैली ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह स्वर्ण नहीं जीत सकीं और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। शैली को पूर्व जम्पर बॉबी जॉर्ज और उनकी पत्नी अंजू बॉबी जॉर्ज कोचिंग देते हैं।

शैली ने तीसरे प्रयास में 6.59 मीटर का जम्प कर बढ़त ली, लेकिन स्वीडन की माजा असकाग ने चौथे प्रयास में 6.60 मीटर का जम्प किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

तीसरे प्रयास के बाद शैली के अगले दो प्रयास फाउल रहे और वह छठे तथा फाइनल जम्प में 6.37 मीटर का जम्प ही कर सकीं। माजा ने इसके साथ ही चैंपियनशिप में महिला ट्रिपल जम्प में भी स्वर्ण पदक जीता।

शैली के रजत पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक जीता। उनसे पहले अमित खत्री ने रजत और चार गुणा 400 मिक्सड रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari