खेल

Chris Cairns removed from life support, is improving rapidly

Chris Cairns, life support System, cricket, Sports - India TV Hindi
Image Source : GETTY
Chris Cairns

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स दिल के ऑपरेशन के बाद लाइफ सपोर्ट से हटाया गया है। उनके वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केर्न्स को दिल की बीमारी के कारण इस महीने लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। 

क्रेंस के वकील आरोन लॉयड ने एक बयान में कहा,‘‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि क्रिस को लाइफ सपोर्ट से हटाया जा चुका है। वह सिडनी के अस्पताल से अपने परिवार के साथ बात कर पा रहे हैं।’’ 

यह भी पढ़ें- आर श्रीधर का खुलासा, बुमराह और एंडरसन के बीच हुए विवाद के कारण बिगड़ गया था मामला !

उन्होंने कहा,‘‘वह और उनका परिवार सभी से मिल रही शुभकामनाओं और सहयोग के लिये शुक्रगुजार हैं। उनका अनुरोध है कि निजता का इसी तरह सम्मान किया जाये ताकि वे रिकवरी पर ध्यान दे सकें।’’ 

केर्न्स ने न्यूजीलैंड की ओर से 3320 टेस्ट और 4950 वनडे अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके खाते में 218 टेस्ट और 201 वनडे विकेट भी दर्ज हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। 

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान नेशनल टीम के फुटबॉलर की अमेरिकी विमान से गिरने से हुई मौत

 

उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से अपना पहला टेस्ट मैच 1989 में जबकि पहला वनडे मैच 1991 में खेला था। क्रिस केर्न्स ने न्यूजीलैंड की ओर से दो टी20 मैच भी खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2006 में खेला था। 

51 साल के केर्न्स पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लग चुके हैं, हालांकि कई कानूनी लड़ाइयों के बाद वह इन आरोपों से बरी हो गए थे। एक समय ऐसा था जब केर्न्स को ट्रक चलाकर भी अपना गुजारा करना पड़ा था।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari