बिजनेस

IRCTC offers cashback for women travellers on Rakshabandhan | महिलाओं को ट्रेन सफर पर मिलेगा डिस्काउंट, IRCTC ने दिया सस्ती टिकटों का तोहफा

महिलाओं को ट्रेन सफर...- India TV Paisa
Photo:PTI

महिलाओं को ट्रेन सफर पर मिलेगा डिस्काउंट, IRCTC ने दिया सस्ती टिकटों का तोहफा 

बहनों का पर्व रक्षाबंधन इसी हफ्ते है। इस बीच भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए एक बेहद खास तोहफा लेकर आई है। दरअसल भारतीय रेलवे की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्यम कॉरपोरेशन (IRCTC) महिलाओं को रेल टिकट पर 5 प्रतिशत ​कैशबैक दे रही है। लेकिन बता दें कि यह ऑफर सिर्फ दो रेलगाड़ियों पर दे रही है। ये ट्रेनें हैं लखनऊ-दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस।

आईआरसीटीसी के अनुसार महिलाओं को कैशबैक का यह सिर्फ 15 अगस्त से 24 अगस्त तक ही मिलेगा। 15 अगस्त से 24 अगस्त तक महिला यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस में सफर करने पर 5 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। बता दें कि लखनऊ-दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई दोनों तेजस एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होती हैं। 

रेलवे की समय सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 82901/82902 अहमदाबाद-मुंबई-अहमदाबाद और ट्रेन संख्या 82501/82502 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ सप्ताह में चार दिन सोमवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार चलेगी।

अनलिमिटेड यात्रा का मौका 

IRCTC के अनुसार रक्षाबंधन के मौके पर कैशबैक ऑफर 15 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त तक की अवधि के दौरान किए गए ट्रिप के लिए ही लागू होगा। यह छूट अनलिमिटेड है, यानि इस दौरान महिलाएं कितनी भी बार यात्रा कर सकती हैं। हर बार कैशबैक ऑफर के तहत किराए में छूट उसी खाते में जमा की जाएगी, जिससे टिकट बुक किया गया है। कैशबैक ऑफर उन महिला यात्रियों पर भी लागू होगा, जिन्होंने ऑफर के लॉन्च से पहले ही इस यात्रा अवधि के लिए टिकट बुक कर लिया है। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari