अंतरराष्ट्रीय

Taliban sweep across Afghanistan’s south, take Lashkar Gah – कंधार, हेरात के बाद तालिबान ने लश्करगाह पर किया कब्जा, अमेरिका सैनिकों को वापस भेज रहा अफगानिस्तान

Taliban sweep across Afghanistan s south, take Lashkar Gah- India TV Hindi
Image Source : AP
तालिबान ने दक्षिण हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्करगाह पर कब्जा कर लिया है।

काबुल: अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि तालिबान ने दक्षिण हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्करगाह पर कब्जा कर लिया है। इस बीच अफगानिस्तान के दक्षिणी उरुजगान प्रांत के दो सांसदों का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों ने प्रांतीय राजधानी को तेजी से आगे बढ़ रहे तालिबान के हवाले कर दिया है। बिस्मिल्लाह जान मोहम्मद और कुदरतुल्ला रहीमी ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण की पुष्टि की। मोहम्मद का कहना है कि गर्वनर काबुल जाने के लिए हवाई अड्डे की ओर निकल गये है। बता दें कि अमेरिका और सहयोगी बलों ने अफगानिस्तान में करीब दो दशक तक चले युद्ध में सबसे रक्तरंजित लड़ाईयां हेलमंड में लड़ीं। 

तालिबान ने शुक्रवार तक देश की 12 से अधिक प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच वह देश के दो तिहाई से अधिक हिस्से पर काबिज हो चुका है। इस बीच समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि स्थानीय अधिकारियों ने तालिबान के साथ युद्धविराम का एक समझौता किया है। इसके तहत अगले 48 घंटे के दौरान वो बाक़ी सैनिकों को शहर से बाहर निकाल लेंगे। इस बीच तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्ला मुजाहिद ने भी ऐलान किया है कि लश्करगाह पर कब्जा कर लिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार तड़के तालिबान ने देश के दूसरे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया। इसे तालिबान की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। ये शहर कभी तालिबान का गढ़ हुआ करता था, और यह प्रमुख व्यापार केंद्र है और रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वो अमेरिकी दूतावास से कर्मचारियों को निकालने में मदद करने के लिए लगभग 3,000 सैनिकों को वापस अफगानिस्तान भेज रहा है। अमेरिका और नाटो के सैनिक करीब 20 साल पहले अफगानिस्तान आये थे और उन्होंने तालिबान सरकार को अपदस्थ किया था। अब अमेरिकी बलों की पूरी तरह वापसी से कुछ सप्ताह पहले तालिबान ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं। 

ये भी पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari