Tokyo Olympics 2020 Day-3 LIVE: मनिका-नागल के अलावा इन खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा- LIVE updates Tokyo Olympics 2020 Day-3 26 july indian players matches manika batra sumit nagal shooting event


LIVE updates Tokyo Olympics 2020 Day-3 26 july indian players matches manika batra sumit nagal shooting event
नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे दिन मनिका बत्रा, पीवी सिंधू और मैरी कॉम ने शानदार प्रदर्शन किया मगर हॉकी टीम और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए। टोक्यो ओलंपिक 2020 के तीसरे दिन यानी 26 जुलाई को भारतीय पुरुष आर्चरी टीम (अतानु दास, प्रवीण जाधव और तरुनदीप राय) एक्शन में नजर आएगी। भारतीय महिला हॉकी टीम अपना सेकेंड पूल मैच जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। मनिका बत्रा, सुमित नागल, शरत कमल भी आज अपने-अपने खेलों के जरिए भारत को गर्व महसूस करवाने का मौका देना चाहेंगे।
Live Tokyo Olympics 2020 Update
6:14 AM तीसरे सेट में कजाखस्तान टीम की शानदार वापसी। भारत ने जहां 56 अंक जुटाए तो वहीं कजाखस्तान टीम 57 अंक बटोरने में सफल रही।
6:09 AM भारतीय तीरंदाजों ने दूसरा सेट 2 अंक के अंतर से अपने नाम किया। भारत ने दूसरे सेट से 52 जबकि विपक्षी टीम ने 50 अंक जुटाए।
6:04 AM पहले सेट में भारत की टीम ने 55 अंक बटोरे जबकि कजाखस्तान की टीम 54 अंक हासिल करने में सफल रही। इस तरह भारत ने 1 अंक के अंतर से पहला सेट अपने नाम कर लिया।
6:00 AM तीरंदाजी का पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन मुकाबले का आगाज हो चुका है। भारत की ओर से प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय चुनौती पेश कर रहे हैं।
5:52 AM कुछ ही देर में अब तीरंदाजी में पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन मुकाबला खेला जाएगा जिसमें भारत और कजाखस्तान की भिड़ंत होगी। भारत की ओर से प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
5:42 AM भारत की महिला तलवारबाज भवानी देवी ने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराते हुए राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय तलवारबाज ने ओलंपिक में शिरकत करते हुए मुकाबला अपने नाम किया है। भवानी अब राउंड ऑफ 32 में फ्रांस की मैनन ब्रुनेट से भिड़ेंगी।
5:30 AM भारत की महिला तलवारबाज भवानी देवी का नादिया बेन अजीजी (ट्यूनीशिया) से मुकाबला हो रहा है। ये महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल ऑफ 64 मुकाबला है।
टोक्यो ओलंपिक के तीसरा दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। तीरंदाजी: भारत (प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप राय) बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से। बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 10 मिनट से। मुक्केबाजी: आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड आफ 32 मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर छह मिनट से। तलवारबाजी: सी भवानी देवी बनाम नादिया बेन अजिजि (ट्यूनीशिया), महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल ऑफ 64 मुकाबला, भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर। हॉकी: भारत बनाम जर्मनी, महिला पूल ए मैच, दूसरा दिन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से। पुरुष स्कीट फाइनल: भारतीय समयानुसार दोपहभारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर। सेलिंग: विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर। नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर। निशानेबाजी: मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट स्पर्धा 12 बजकर 20 मिनट से तैराकी: साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से। टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल बनाम टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से। मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (आस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से। टेनिस: सुमित नागल बनाम डेनिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद तीसरा मुकाबला।