खेल

Jos Buttler Third Fastest to Reach 3000 IPL Runs Joins Chris Gayle And KL Rahul Club CSK vs RR | जोस बटलर के नाम IPL में बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल और केएल राहुल के क्लब में हुए शामिल

jos buttler- India TV Hindi

Image Source : AP
जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 17 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। जोस बटलर का यह 86वां आईपीएल मैच है और उन्होंने 85वीं पारी में ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसी के साथ बटलर क्रिस गेल और केएल राहुल के बाद सबसे तेज ऐसा करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

इंग्लैंड के व्हाइट बॉल टीम के कप्तान और राजस्थान के ताबड़तोड़ ओपनर जोस बटलर ने 85वीं पारी में अपने तीन हजार आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज 3000 आईपीएल रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सबसे तेज क्रिस गेल और फिर केएल राहुल ने ऐसा किया था। पारी के लिहाज से बटलर अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन

  1. क्रिस गेल- 75 पारी
  2. केएल राहुल- 80 पारी
  3. जोस बटलर- 85 पारी

जोस बटलर ने 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। मौजूदा समय में वह राजस्थान के साथ हैं लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे चुके हैं। उन्होंने इस मैच से पहले 85 मैच खेले थे जिसकी 84 पारी में उनके नाम 2983 रन दर्ज थे जिसमें पांच शतक और 17 अर्धशतक शामिल थे (इस मैच में बल्लेबाजी जारी)। उनका आईपीएल का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का है तो उन्होंने लीग के इतिहास में 40 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने लीडिंग स्कोरर बनने के साथ ऑरेंज कैप भी जीती थी।  

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari