अंतरराष्ट्रीय

After Iran earthquake in Pakistan 4.1 on the Richter Scale hit Islamabad ईरान के बाद भूकंप के झटके से कांपी पाकिस्तान की धरती, मापी गई 4.1 तीव्रता

पाकिस्तान में आया भूकंप- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
पाकिस्तान में आया भूकंप

ईरान के बाद अब पाकिस्तान की धरती भूकंप के झटके से कांप उठी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। इस्लामाबाद में भूकंप रविवार ​​दोपहर 1:24 बजे आया। ताजिकिस्तान में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस्लामाबाद में आज दोपहर करीब 1:24 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इस्लामाबाद से 37 किमी पश्चिम में था और इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इसके साथ भूकंप के झटके पाकिस्तान के रावलपिंडी, मुर्री, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी महसूस किए गए।

इससे पहले पाकिस्तान में भूकंप

इससे पहले 5 जनवरी को इस्लामाबाद और लाहौर समेत पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के कई शहरों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान हिंदू कुश क्षेत्र था, जबकि उसकी गहराई 173 किमी थी। भूकंप के झटके स्वात, डेरा इस्माइल खान समेत कई इलाकों में महसूस किए गए थे।

ईरान में शनिवार रात आया भूकंप

इससे पहले ईरान में शनिवार रात जबरदस्त भूकंप आया। पश्चिमोत्तर ईरान के खोय शहर में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 440 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में भूकंप के झटके आए। ये इलाका तुर्की-ईरान सीमा के पास उत्तर पश्चिमी ईरान में पड़ता है। स्थानीय समयानुसार, भूकंप शनिवार को रात 9:44 बजे आया। ईरानी सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 7 किमी की गहराई पर था। 

ये भी पढ़ें-


लव जिहाद…लैंड जिहाद…हिंदुओं का महामार्च, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब; ये हैं 5 मांगें

जयपुर के क्लब में देर रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रितिक बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari