बिजनेस

Tata Altroz EV से Mahindra XUV400 तक, भारत में अगले साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कार

भारत में अगले साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कार- India TV Hindi
Photo:FILE भारत में अगले साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कार

डीजल-पेट्रोल पर तेजी से बढ़ते दाम और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के चलते भारत में इन वाहनों की पॉपुलैरिटी अब तेजी से बढ़ने लगी है। लॉन्चिंग ईवेंट्स की संख्या से पता चलता है कि देश में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता कितनी बढ़ी है। साल 2022 में एंट्री लेवल से लेकर हाई एंड मॉडल्स तक कई तरह की रेंज में इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया गया है। अब नए साल 2023 में भी टाटा मोटर्स और महिंद्र जैसी कई बड़ी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती हैं।

XUV400 EV by Mahindra

2023 में बिक्री के उपलब्ध इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक Mahindra XUV400 EV होगी। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 जनवरी 2023 से तीन वैरिएंट में आएगी। इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 456 किमी तक चलती है। यह कार 50 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसकी कीमत 17 से 20 लाख रुपये तक हो सकती है।

EV Tata Altroz

इस साल Tata Motors अपनी प्रसिद्ध ICE हैचबैक Altroz ​​का एक इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। इसमें Ziptron हाई वोल्टेज टैकनोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके चलते इस कार को एक बार चार्ज करने पर 250-300 किमी तक चलाया जा सकेगा। एक EV कार होने की वजह से इसके डिजाइन में थोड़ा-बहुत बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा इसका डिजाइन हू-ब-हू ICE जैसा हो सकता है।

eC3 Citroen

साल 2023 की पहली तिमाही में Citroen भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार eC3 Citroen लॉन्च कर सकती है। यह प्रीमियम हैचबैक Tata Tiago EV को टक्कर देगी। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 12 लाख होने की उम्मीद है। यह कार 30.2kWh के बैटरी पैक के साथ आ सकती है, जो एक बार चार्ज होने पर करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन की अभी पूरी जानकारी नहीं है।

BMW iX1

अगर आप एक हाई एंड इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार कर रहे हैं तो BMW iX1 आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प होगी। यह शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी साल 2023 की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो सकती है। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये होगी। सूत्रों के मुताबिक, कार में लगा इलेक्ट्रिक इंजन 494Nm का मैक्सिम टॉर्क और 313 हॉर्सपावर जेनरेट करता है।

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari