खेल

BCCI Serves conflict of interest notice to their president Roger Binny due to Mayanti Langer मयंती की वजह से बुरे फंसे BCCI अध्यक्ष, बिन्नी के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

Roger Binny and Mayanti Langer- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
रोजर बिन्नी और मयंती लैंगर

BCCI President: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने नए अध्यक्ष एवं पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए नोटिस जारी किया है। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे बिन्नी को बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष बनने के एक महीने बाद ही हितों के टकराव का नोटिस भेजा गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आचरण अधिकारी विनीत सरन ने रोजर बिन्नी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरन ने शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता की तरफ से लगाए गए आरोप के बाद बिन्नी को उनके खिलाफ हितों के टकराव के मामले में 20 दिसंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बिन्नी का हितों का टकराव है क्योंकि उनकी बहू मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती है जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हासिल हैं।

Roger Binny, BCCI

Image Source : AP

रोजर बिन्नी

सरन ने 21 नवंबर को जारी नोटिस में कहा, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई के आचरण अधिकारी को बीसीसीआई के नियम 38 (1) (एक) और नियम 38 (2) के उल्लंघन को लेकर शिकायत मिली है जो आपके हितों के टकराव से जुड़े हैं।’’

इसके अनुसार, ‘‘आपको निर्देश दिया जाता है कि शिकायत पर अपनी लिखित प्रतिक्रिया 20 दिसंबर 2022 को या इससे पहले दें। इस प्रतिक्रिया के समर्थन में हलफनामा भी दायर किया जाना चाहिए।’’

Roger Binny, BCCI

Image Source : PTI

रोजर बिन्नी

बता दें कि विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिन्नी अक्टूबर में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली। बिन्नी भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 67 साल के बिन्नी भारत के सफल गेंदबाजी ऑलराउंडर रहे। उन्होंने 1983 वर्ल्ड कप के दौरान सर्वाधिक विकेट लिए। उनके करियर की बात करें तो टेस्ट में 38 पारियों में 47 और वनडे की 67 पारियों में 77 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 5 अर्धशतक और वनडे में भी एक अर्धशतकीय पारी खेली।

इनपुट: भाषा

Latest Cricket News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari