खेल

T20 World Cup 2022 IND vs SA Virat Kohli became first Indian to score 1000 runs in t20 wc विकटों के पतझड़ के बीच, विराट चुपके से रच गए एक और नया इतिहास

Virat Kohli- India TV Hindi News
Image Source : INDIA TV
Virat Kohli

T20 World Cup 2022, IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है। इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम इंडिया के 5 विकेट 50 रन से भी पहले गिर गए। आउट होने वाले खिलाड़ियों में एक नाम दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी था। विराट इस मैच में मात्र 12 रन बनाकर वापस लौट गए, लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो चुका है। 

विराट के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली भले ही 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन वो वर्ल्ड कप में एक और बड़ा कारनामा कर गए। विराट टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट के अब टी20 वर्ल्ड कप में 24 मुकाबलों में कुल 1001 रन हो चुके हैं। ऐसा करने वाले वो दुनिया के कुल दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज हैं। इस मुकाबले से पहले विराट ने नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 62 और पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। 

वर्ल्ड रिकॉर्ड से थोड़ी ही दूर

वहीं विराट वर्ल्ड कप में एक तगड़ा रिकॉर्ड बनाने से अब सिर्फ कुछ ही रन दूर हैं। दरअसल विराट के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अब 1001 रन हो चुके हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब विराट सिर्फ श्रीलंका के महेला जयवर्धने से पीछे हैं, जिनके नाम 31 मैचों में 1016 रन हैं। विराट को उनसे आगे निकलने के लिए अब मात्र 16 रनों की जरूरत है। ऐसा करते ही विराट के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड हो जाएगा। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 919 रनों के सात चौथे नंबर पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 31 मैचों में 1016 रन

विराट कोहली (भारत) – 24 मैचों में 1001 रन

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 33 मैचों में 965 रन

रोहित शर्मा (भारत) – 36 मैचों में 919 रन

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)- 35 मैचों में 897 रन 

Latest Cricket News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari