बिजनेस

Best Mileage: बाइक में चाहते हैं बेस्ट माइलेज, तो इन बाइक्स के बारे में जरूर जानें Best Mileage bikes you can buy in india including Bajaj Platina 100 and TVS Sport

बाइक - India TV Hindi
Photo:FILE बाइक

Best Mileage bikes: पेट्रोल के बढ़ता दाम ने आम आदमी की जेब पर बड़ा असर डाला है। यही कारण है कि बाइक या टू व्हीलर खरीदने से पहले ग्राहक का माइलेज पर ज्यादा फोकस रहता है। ज्यादा माइलेज वाली बाइक कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करने की क्षमता रखती है। इसी वजह से ज्यादा माइलेज वाली बाइक लोअर और मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद होती है। अगर आप भी ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार में इसके कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। आइए आज आपको इसके कुछ अच्छे ऑप्शन भी बताते हैं।


 
Bajaj Platina 100

भारत की टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के पोर्टफोलिया में बजाज प्लैटिना 100 अपनी शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। बजाज प्लैटिना 100 की शुरुआती कीमत करीब 53,000 (एक्स शोरूम) है। इस बाइक में 102 सीसी का 4 स्ट्रोक डीटीएस-आई सिंगल सिलेंडर इंजन आता है, जो 5.8 KW का पावर और 8.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

 
Bajaj CT110X

बजाज ऑटो की Bajaj CT110X बाइक भी आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। इस बाइक की कीमत करीब 66,000 रुपये (एक्स शोरूम) है। Bajaj CT110X में 115.45 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो 8.6 Ps की पावर और 9.81 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि उनकी ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

 
TVS Sport

माइलेज के लिहाज से टीवीएस की बाइक भी बहुत अच्छी मानी जाती हैं। इसलिए ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स में आप TVS Sport को भी सूचीबद्ध कर सकते हैं। माइलेज के मामले में इस बाइक का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया जा चुका है। इसमें 109.7 सीसी का BS6 इंजन आता है, जो 8.18 BHP की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की कीमत 61,577 रुपये (एक्स शोरूम) है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक दौड़ सकती है।

 
ये विकल्प भी हैं अच्छे

यदि आप ज्यादा माइलेज वाली बाइक ही खरीदना चाहते हैं तो इसके और भी कई अच्छे ऑप्शन बाजार में उपलब्ध हैं। आप Bajaj CT 100, Honda SP 125, TVS Radeon और Hero Splendor Plus bs6 जैसे बाइक्स भी देख सकते हैं।

 

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari