खेल

Live Tokyo Olympics 2020 Updates Day 8: यहां देखिए भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की लाइव अपडेट- Live Tokyo Olympics 2020 Updates Day 8: amit panghal, pv sindhu, atanu das

Tokyo Olympics 2020- India TV Hindi
Image Source : GETTY
Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक 2020 का सातवां दिन भारत के लिहाज काफी अच्छा रहा। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपना पदक पक्का कर लिया। वहीं, स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी जीत हासिल की और पदक की उम्मीद जगाए रखी। अब देखना होगा कि भारत का आठवां दिन कैसा जाता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 के आठवें दिन यानी 31जुलाई को अमिल पंघाल, पीवी सिंधू, अतनु दास आदि जैसे खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। आज पीवी सिंधु अपना सेमीफाइनल मुकाबला ताई जू यिंग के खिलाफ खेलेंगी। वहीं, अमित पंघाल टोक्यो ओलंपिक में पहली बार रिंग में उतरेंगे।


Tokyo Olympics 2020 Day 8 LIVE Updates: 

7:20 AM  राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अतनु दास जापान के ताकाहारू फुरुकावा के खिलाफ उतर चुके हैं। ये मुकाबला जीतने वाला तीरंदाज क्वार्टर फाइनल में जाएगा।

7:10 AM अब से कुछ देर में तीरंदाज अतनु दास राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ताकाहारू फुरुकावा (जापान) का सामना करेंगे। तीरंदाजी में अतुन एकमात्र भारतीय चुनौती बची हैं।

7:00 AM सीमा पुनिया के बाद कमलप्रीत कौर डिसकस थ्रो के क्वालिफिकेशन ग्रुप-बी में हिस्सा लेती नजर आएंगी। ये मुकाबला 7 बजकर 25 मिनट पर शुरु होगा। ग्रुप-बी के खत्म होने के बाद साफ हो जाएगा कि भारत की कमलप्रीत और सीमा पुनिया आगे जाएंगी या नहीं।

6:55 AM सीमा का फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल दिख रहा है क्योंकि उन्हें कम से कम 64 मीटर थ्रो करना था या फिर उन्हें टॉप 12 एथलीट में जगह बनानी है। इस इवेंट में 15 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

6:40 AM सीमा पूनिया ने अपने दूसरे प्रयास में 60.57 मीटर थ्रो किया जबकि तीसरे और आखिरी प्रयास में 58.93 मीटर थ्रो किया। इस तरह वह अपने ग्रुप में छठे स्थान पर रहीं। 

6:20 AM भारतीय एथलीट सीमा पूनिया डिस्कस थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पहला थ्रो सीमा का फाउल करार दिया गया है। 

यहां देखिए ओलंपिक 2020 के आठवें दिन का पूरा शेड्यूल-

तीरंदाजी:

अतनु दास बनाम ताकाहारू फुरुकावा (जापान), क्वॉर्टर फाइनल, सुबह 7.18 बजे।

एथलेटिक्स:

महिला चक्का फेंक, क्वॉलीफिकेशन ग्रुप ए- सीमा पूनिया, सुबह 6 बजे से

महिला चक्का फेंक, क्वॉलीफिकेशन ग्रुप बी- कमलप्रीत कौर,  सुबह 7.25 बजे से

पुरुष लंबी कूद, क्वालीफिकेशन ग्रुप बी- सिरिशंकर, दोपहर 3:40 बजे

बैडमिंटन:

महिला एकल सेमीफाइनल- पीवी सिंधू बनाम ताइ जू यिंग (चीनी ताइपे), दोपहर 3:20 बजे।

मुक्केबाजी:

अमित पंघाल बनाम युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) 52 किग्रा पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल, सुबह 7:30 बजे।

पूजा रानी बनाम ली कियान (चीन) 75 किग्रा महिला प्री-क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे।

गोल्फ:

पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले- अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने- सुबह 4:15 बजे से

हॉकी:

महिला पूल ए मैच- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुबह 8:45 बजे

सेलिंग (पाल नौकायन)

पुरुषों की स्किफ में रेस 10, 11 एवं 12- केसी गणपति और वरुण ठक्कर- सुबह 8:35 बजे से

निशानेबाजी:

महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन- अंजुम मौदगिल और तेजस्वी सावंत- सुबह 8:30 बजे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari