खेल

IPL 2022: Disappointed by the defeat against Mumbai, Ravichandran Ashwin told it responsible

IPL 2022, Mumbai, Rajasthan Royals, MI vs RR, cricket, sports, Ravichandran Ashwin, Mumbai Indians v- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM/BCCI
मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन 

Highlights

  • राजस्थान ने मुंबई के सामने 159 रन का लक्ष्य था जो उसने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया
  • मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा की ओस कारण मैच में हमारी पकड़ नहीं बन पाई

राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के हाथों पांच विकेट से हार के बाद कहा कि यदि ओस अहम भूमिका नहीं निभाती तो 159 रन का लक्ष्य पर्याप्त होता। मुंबई ने इस मैच में जीत दर्ज करके आखिरकार आईपीएल के वर्तमान सीजन में अपना खाता खोला तथा अपने कप्तान रोहित शर्मा को 35वें जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ उपहार दिया। 

मुंबई के सामने 159 रन का लक्ष्य था जो उसने 19.2 ओवर में हासिल कर दिया। उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 51 और तिलक वर्मा ने 35 रन बनाये। अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यदि ओस ने भूमिका नहीं निभाई होती तो यह स्कोर पर्याप्त होता, लेकिन बहुत अधिक ओस पड़ रही थी, इसलिए लगा कि हमने 10-15 रन कम बनाये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘158 प्रतिस्पर्धी स्कोर था। यह इससे जुड़ा था कि हमारी शुरुआत कैसे रही थी। हमने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनकी तुलना में एक विकेट अधिक लिया था।’’ 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: सीजन-15 में मुंबई इंडियंस की पहली पर जीत ईशान किशन ने पूरी टीम को दिया यह बड़ा संदेश

अश्विन ने कहा, ‘‘इसलिए यह चुनौतीपूर्ण स्कोर था और हमने इस सत्र में जो भी स्कोर बनाया उसका अच्छा बचाव किया। हार दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन ओस ने अहम भूमिका निभाई। गेंद ओवरपिच हो रही थी और स्पिनरों का उपयोग आखिर में नहीं किया जा सकता था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जब ओस प्रभाव डालती है तो ऐसा होता है। हमने अच्छा स्कोर बनाया था। यदि यह 10-15 रन अधिक होता तो अच्छा होता लेकिन आईपीएल में (एक टीम के) 14 मैचों में कभी ऐसा हो जाता है।’’ 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: विराट के अर्धशतकीय पारी के बावजूद हारी आरसीबी, कप्तान डुप्लेसी ने बताया कहां हुई टीम से चूक

राजस्थान ने मुंबई को पावरप्ले में कुछ खास नहीं करने दिया और दो विकेट भी लिये लेकिन कामचलाऊ गेंदबाज डेरिल मिचेल ने सातवें ओवर में 20 रन लुटा दिये। अश्विन ने कहा, ‘‘पिछले मैच में भी डेरिल मिचेल ने सातवां ओवर किया था। यह छठे गेंदबाज के लिये हमारी रणनीति का हिस्सा है, लेकिन आज यह नहीं चल पायी। कभी ऐसा होता है।’’ 

मुंबई ने सूर्यकुमार को तीसरे नंबर पर उतारा और उसका उसे फायदा मिला। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं कभी निजी उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाता, लेकिन यदि उनसे टीम को मदद मिलती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। जीत से सकारात्मक माहौल बनता है।’’

इनपुट-भाषा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari