बिजनेस

CBDT के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह को सौंपा गया Additional charge of CBDT chairperson given to IRS officer Sangeeta Singh

Sangeeta Singh- India TV Paisa
Photo:FILE

Sangeeta Singh

Highlights

  • संगीता सिंह तीन महीने या नियमित चेयरमैन की नियुक्ति तक पद पर रहेंगी
  • उनके पास सीबीडीटी में सदस्य (करदाता सेवाओं) का अतिरिक्त प्रभार भी है
  • आयकर कैडर की 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं संगीता सिंह

CBDT के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी संगीता सिंह को सौंपा गया है। जे बी महापात्र 30 अप्रैल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद संगीता सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, आयकर कैडर की 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह तीन महीने या नियमित चेयरमैन की नियुक्ति, जो भी पहले हो, तक सीबीडीटी के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। फिलहाल सिंह सीबीडीटी में सदस्य (आयकर और राजस्व) हैं। इसके अलावा उनके पास सीबीडीटी में सदस्य (करदाता सेवाओं) का अतिरिक्त प्रभार भी है।


 

छह सदस्य होते हैं चेयरमैन के अलावा

सीबीडीटी में चेयरमैन के अलावा छह सदस्य होते हैं। सभी सदस्य विशेष सचिव के स्तर के होते हैं। यह आयकर विभाग का प्रशासनिक निकाय है। फिलहाल सीबीडीटी में पांच सदस्य हैं। सबसे वरिष्ठ सदस्य 1985 बैच की आईआरएस अधिकारी अनुजा सारंगी है। 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी महापात्र शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। महापात्र को पिछले साल सितंबर में सीबीडीटी का पूर्णकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह 31 मई, 2021 से चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari