खेल

IND vs WI Rohit Sharma backs Virender Sehwag most odi runs as opener IND vs WI : रोहित शर्मा ने वीरेंद्र सहवाग को किया पीछे, किया ये कमाल

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES
Rohit Sharma

Highlights

  • भारत 1000 वन डे मैच खेलने वाला दुनिया का पहला देश बना
  • पहले मैच में बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी
  • तेंदुलकर ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया पहला वन डे मैच छह विकेट से अपने नाम कर लिया। अब टीम इंडिया की सीरीज में 1.0 की ​बढ़त हो गई है। खास बात ये भी है कि टीम इंडिया की साल 2022 में ये पहली जीत है, इससे पहले भारतीय टीम ने इस साल पांच मैच खेले थे, लेकिन हर मैच में हार ही ​​मिली थी। अब जाकर जीत की शुरुआत हुई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वन डे इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी के साथ भारत दुनिया का ऐसा पहला देश हो गया है, जो 1000 वन डे मैच खेल चुका है, यहां तक अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। 

यह भी पढ़ें : IND vs WI ODI Series : विराट कोहली ने 8 रन बनाकर भी रचा कीर्तिमान, जानिए कैसे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वन डे मैच रोहित शर्मा युग की शुरुआत भी कहा जा सकता है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दी और टीम की जीत का रास्ता प्रशस्त किया। शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में इस मैच में रोहित शर्मा और ईशान किशन सलामी जोड़ी के तौर पर मैदान में उतरे। ईशान किशन तो कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन रोहित शर्मा अपनी लय में नजर आए। उन्होंने 51 गेंदों का सामना​ किया और 60 रन की तोबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने दस चौके और एक छक्का मारा। हालांकि जब टीम का स्कोर 84 रन था, तभी रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें : U19 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद लक्ष्मण ने BCCI को लेकर कही ये बात

इस मैच में 60 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा अब तक बतौर सलामी बल्लेबाज 7242 रन बना चुके हैं, वहीं वीरेंद्र सहवाग ने 7240 रन बनाए थे। वैसे इस मामले में सचिन तेंदुलकर शिखर पर विराजमान हैं, जिन्होंने 15310 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 9146 रन बनाए हैं। अब तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं और चौथे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग खिसक गए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 6274 रन अब तक बनाए हैं। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari