खेल

IND vs AUS ICC U19 World Cup Semi Final Captain Yash Dhul scored a century Shaik Rasheed IND vs AUS ICC U19 World Cup Semi Final: कप्तान यश धुल ने जड़ा शतक

Yash dhull- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@BCCI
Yash dhull

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल कूलिज क्रिकेट ग्राउंड एंटीगा में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान यश धुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसे शुरुआती झटके जल्दी लग गए, लेकिन इसके बाद टीम के कप्तान यश धुल और शेख रशीद ने पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गए। 

यह भी पढ़ें : IND vs WI: टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव, वेस्टइंडीज सीरीज पर छाए संकट के बादल

इस मैच में टीम इंडिया की नजरें लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश करने पर हैं, वहीं कंगारुओं की कोशिश होगी कि 2012 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया जाए। इस मैच में से जो टीम जीतेगी वो 5 फरवरी को इंग्लैंड से फाइनल में भिड़ेगी। कप्तान यश धुल ने 106 गेंद पर अपने सौ रन पूरे किए। इस दौरान कप्तान धुल ने दस चौके और एक छक्का मारा। 

यह भी पढ़ें :  IPL 2022 Mega Auction : आप भी चुन सकते हैं CSK की टीम, करना होगा ये काम

इससे पहले टीम इंडिया की ओर से अंडर 19 विश्व के सेमीफाइनल में कुछ ही खिलाड़ियों ने शतक लगाया है। रवनीत रिकी ने साल 2000 में 108 रन की पारी खेली थी। चेतेश्वर पुजारा ने 2006 में 129 की पारी खेली थी। शुभमन ​गिल ने 2018 में 102 की पारी खेली थी। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 2020 में 105 रन की शतकीय पारी खेली थी। अब यश धुल सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari