खेल

IPL 2022 This player of Mumbai Indians clean bowled on Arjun Tendulkar yorker see VIDEO IPL 2022 : अर्जुन तेंदुलकर के यार्कर पर मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी क्लीन बोल्ड, देखिए VIDEO

Arjun Tendulkar - India TV Hindi
Image Source : PTI
Arjun Tendulkar 

Highlights

  • मुं​बई इंडियंस ने टीम में अर्जुन तेंदुलकर को किया है शामिल
  • अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए हैं अर्जुन तेंदुलकर
  • दो साल से टीम के साथ जुड़े हुए हैं तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का अभी तक खाता नहीं खुला है। पांच बार की चैंपियन टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है, इससे टीम की प्लेआफ में जाने की संभावनाएं भी अब बहुत कम हो गई हैं। मुंबई इंडियंस लगातार अपने स्क्वायड में भी बदलाव कर रही है, लेकिन कोई भी ट्रिक काम नहीं कर रही है। इस बीच अब फैंस ये भी मांग करने लगे हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका दिया जाए। अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और वे पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं, लेकिन वे अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी यार्कर पर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हो गया है। ये वीडियो सीएसके की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले जब मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपर जाएंट्स से मैच था, उससे पहले मुंबई इंडियंस ने एक ट्विट किया था और इसमें लिखा था कि लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए हमारे माइंड में यह प्लान चल रहा है. इसमें अर्जुन तेंदुलकर के नाम का हैश टैग भी डाला था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि हो सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिल जाए। मुंबई इंडियंस के इस ट्विट पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने भी रिएक्ट किया था। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था। हालांकि उस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला था। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 के लिए भी अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उस साल उन्हें कोई मौका अपनी टीम के साथ खेलने का नहीं मिला था। इस साल मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में अपने साथ किया था, हालांकि अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइज 20 लाख रुपये ही था। 

अर्जुन तेंदुलकर के नाम से अगर आपको ये लगता है कि वे बल्लेबाज होंगे तो आप गलत हैं। दरअसल अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वे अभी केवल 22 साल के ही हैं। अगर उनके पिछले प्रदर्शन की बात की जाए तो आईपीएल में तो वे अभी डेब्यू ही कर रहे हैं, लेकिन वे अब तक दो टी20 मैच खेल चुके हैं। जहां उन्होंने दो मैच में दो विकेट अपने नाम किए थे। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari