खेल

IPL 2022 mumbai indians not out of the race of ipl 2022 playoffs Can MI go to the playoffs know the 11 year old story IPL 2011 IPL 2022 : मुंबई इंडियंस क्या प्लेऑफ में जा सकती है, जानिए 11 साल पुरानी

Mumbai Indians- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@MUMBAI INDIANS
Mumbai Indians

Highlights

  • आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस की टीम
  • करीब 11 साल बाद इस बार आईपीएल में फिर दस टीमें खेल रही हैं
  • 2011 के आईपीएल में केकेआर ने 16 अंक लेकर किया ​था क्वालीफाई

 

आईपीएल 2022 के मैच अब और भी रोचक होते जा रहे हैं। करीबी मुकाबले खेले जा रहे हैं और टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए मैदान में उतर रही हैं। इस बीच जो टीमें अच्छा कर रही हैं, उनकी तो बात हो ही रही है, लेकिन उनसे भी ज्यादा चर्चा हो रही है मुंबई इंडियंस की। हालांकि इससे पहले जब भी एमआई का जिक्र आता था तो एक चैंपियन टीम की छवि बनती थी, लेकिन इस बार लगातार हार ने सब कुछ अस्तव्यस्त कर दिया है। टीम अपने शुरुआती छह मुकाबले हार चुकी है। अब सवाल ये है कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अगर आपको लगता है कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी तो आपको जाना होगा अब से करीब 11 साल पहले, क्योंकि तब भी आईपीएल में दस टीमें खेली थीं। 

लखनऊ और गुजरात की टीमें कर रही हैं अच्छा प्रदर्शन

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का ये साल अब तक बहुत बुरा जा रहा है। टीम ने अपने अब तक खेले गए सभी छह मुकाबले गवां दिए हैं। इस बार जो दो नई टीमें आई हैं, यानी लखनऊ और गुजरात, वे अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अच्छा खेल तो चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से भी नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सीएसके ने अपना खाता तो खोल ही लिया है। चलिए अब आपको लेकर चलते हैं साल 2011 के आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल की ओर। साल 2011 इसलिए क्योंकि इससे पहले यही वो साल था, जब आईपीएल में दस टीमें खेल रही थीं। उस साल प्लेऑफ के लिए जिन चार टीमों ने क्वालीफाई किया था, उसमें पहले नंबर पर आरसीबी थी, जिसके 19 अंक थे। दूसरे नंबर पर सीएसके थी, जिसके 18 अंक थे, वहीं तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस थी, उसके भी 18 अंक थे और चौथे नंबर की टीम केकेआर थी, जिसके 16 अंक थे। 

केकेआर ने आठ मैच जीतकर किया था क्वालीफाई

कोलकाता नाइटराइडर्स के 16 अंक थे, यानी इस टीम ने अपने जो 14 मैच खेले, उसमें से आठ ही जीते थे। छह मैचों में उसे हार मिली थी। मुंबई इं​डियंस को अभी आठ मैच और खेलने हैं। अगर टीम यहां से लगातार अपने सभी मैच जीतती चली गई तो मामला बन सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी ये है कि जब लीग चरण समाप्त हो तो मुंबई इंडियंस के अलावा और किसी भी टीम के पास 16 अंक नहीं होने चाहिए। अगर किसी टीम के पास 16 अंक होते हैं फिर मुंबई इंडियंस का नेट रनरेट उससे बेहतर होना चाहिए। यानी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली एमआई जो भी मैच जीते, वो बड़े अंतर से जीते, ता​कि लगातार जीत के बाद भी आखिर में मामला फंस न जाए। 

आने वाले वक्त में बदल सकता है आईपीएल

वैसे भी अभी तो सभी टीमों का दूसरा राउंड होना बाकी है। आईपीएल के 15 साल के लंबे इतिहास हो देखें तो पता चलता है कि कभी भी यहां पर पल्टी मारी जा सकती है।जो टीम आगे चल रही होती हैं और लगातार जीत रही होती हैं, वे हारने लगती है और जो टीम पीछे चल रही होती हैं, वे लगातार जीत दर्ज करने की ओर आगे बढ़ने लगती हैं, यही तो आईपीएल का रोमांच है। देखना होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम आगे कैसा प्रदर्शन करती है। हां, इतना तो पक्का है कि अगर एमआई अपना अगला मैच भी हार गई तो फिर जो रही सही संभावनाएं हैं, वो भी खत्म हो जाएंगी। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari