खेल

IPL 2022, GT vs CSK: David Miller storms CSK, Gujarat Titans won the match by 3 wickets

IPL 2022, GT vs CSK, David Miller, CSK, Gujarat Titans, CSK vs Gujarat Titans, cricket, sports, IPL,- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM/BCCI
IPL2022, CSK vs Gujarat Titans

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 29वें मैच में डेविड मिलर (94) और कप्तान राशिद खान (40) के विस्फोटक पारी से गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में गुजरात की यह छह मैचों में से 5वीं जीत है। वहीं सीएसके को इस सीजन में पांचवी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में गुजरात के लिए कप्तानी कर रहे राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने एक गेंद शेष रहते ही 7 विकेट पर 170 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: अंबाती रायडू इस खास क्लब में हुए शामिल, अजिंक्य रहाणे को छोड़ा पीछे

गुजरात के लिए डेविड मिलर ने सबसे अधिक 94 रनों की पारी खेली। इस दौरान मिलर ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए। मिलर के अलावा कप्तान राशिद खान तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 21 गेंद में 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं सके।

इस दौरान सीएसके के लिए गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो ने सबसे अधिक चार ओवर में 23 रन खर्च कर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्षाना को दो सफलता मिली जबकि रविंद्र जडेजा और मुकेश चौधरी ने भी एक-एक विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया

इससे पहले सीएसके के लिए बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंद में 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और इतने की चौके लगाए। गायकवाड़ के अलावा अंबाती रायुडू ने 31 गेंद में 46 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रविंद्र जडेजा ने 22 और शिवम दुबे ने 19 रनों का योगदान दिया।

वहीं गेंदबाजी के दौरान गुजरात की टीम के लिए अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और यश दयाल को भी एक-एक सफलता मिली।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari