अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन से युद्ध जीतने के लिए नई ट्रिक अपनाएंगे पुतिन, हथियारों के बजाय होगा संगीत का इस्तेमाल!-Russia vladimir putin will deploy musicians in war zone to defeat ukraine

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
Image Source : AP
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 10 महीने का वक्त पूरा होने वाला है लेकिन उसका परिणाम अभी भी रूस के पक्ष में आता नहीं दिख रहा। रूस की सेना को यूक्रेनी सैनिकों से कड़ी चुनौती मिल रही है। रूसी सेना को युद्ध में भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उसे यूक्रेन के कई शहरों पर से कब्जा हटाना पड़ा है। जिसके बाद इस देश ने फैसला लिया है कि वह यूक्रेन के वॉर जोन में अब कुछ संगीतकारों की तैनाती करेगा, ताकि वो सैनिकों का हौसला बढ़ा सकें। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हफ्ते घोषणा की है कि एक ‘फ्रंट-लाइन क्रिएटिव ब्रिगेड’ का गठन किया जाएगा। जिसमें संगीतकार और गायक दोनों शामिल होंगे। 

रूस के मीडिया का कहना है कि म्यूजिशियन ब्रिगेड में “उन प्रोफेशनल आर्टिसट्स को शामिल किया जाएगा, जो अन्य उम्मीदवारों की तरह अपनी मर्जी से सेना में आना चाहते हैं।” ये भर्ती अभियान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर शुरू हुआ था। वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपने खुफिया अपडेट में रूस के संगीतकारों की ब्रिगेड बनाने के बारे में विस्तार से बताया। 

ब्रिटेन ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

ब्रिटेन का कहना है कि रूस की सरकार लगतार संगीतकारों की ब्रिगेड बनाने की कोशिश कर रही है। उसने लोगों से अपील की है कि वह संगीतकार के तौर पर ब्रिगेड में शामिल हों और देश की सेवा करें। जिसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी। ताकि उनका संगीत रूसी सेना का मनोरंजन कर सके और उसका मनोबल बढ़े। हालांकि ब्रिटेन के अधिकारियों को आशंका है कि क्या संगीतकारों की ब्रिगेड सेना का मनोबल बढ़ा पाएगी, जो पहले ही खराब नेतृत्व, सैलरी की दिक्कतों, उपकरण और गोला बारूद और युद्ध के उद्दश्यों को लेकर स्पष्टता की कमी के कारण चिंता में है। 

रक्षा मंत्री ने भी सैनिकों को किया प्रोत्साहित

इस बीच रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने यूक्रेन में रूसी सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और सैनिकों का हौसला बढ़ाया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि शोइगू ने सैनिकों की तैनाती वाले क्षेत्रों का दौरा किया है और विशेष सैन्य अभियानों के क्षेत्र में रूसी इकाइयों की उन्नत स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों से भी बातचीत की। आपको बता दें कि लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूसी सैनिकों का मनोबल टूट रहा है और वे सरेंडर कर रहे हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari