खेल

BCCI secretary in favor of sending Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw to England – सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड भेजने के पक्ष में है बीसीसीआई सचिव

BCCI secretary in favor of sending Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw to England- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES
BCCI secretary in favor of sending Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw to England

श्रीलंका दौरे पर क्रुणाल पांड्या के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऐसा लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ इंग्लैंड दौरे के लिए उड़ा नहीं भर पाएंगे। दरअसल ये दोनों उन 8 खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे जो दूसरे टी20 से पहले क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए थे। मगर बीसीसीआई सचिव जय शाह का कुछ और ही प्लान है और वह इन दोनों खिलाड़ियों के कोविड-19 नेगेटिव रिजल्ट के बाद इंग्लैंड भेजने को तैयर हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने एएनआई से कहा “क्रुणाल पांड्या के करीबी संपर्कों के रूप में दोनों को अलग-थलग करने के बाद योजना में बदलाव की आवश्यकता होने पर चर्चा हुई। लेकिन COVID​​-19 की नेगेटिव रिपोर्ट आने के साथ, सचिव ने अनुरोध को वापस करना सबसे अच्छा माना। उन्हें यूके भेजें।”

बता दें, क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम शुक्रवार को इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह दोनों खिलाड़ी भी अब श्रीलंका में ही रुकेंगे।

बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई से गोपनीयता की शर्त पर कहा, “यूजी (चहल) और गौतम पॉजिटिव पाए गये हैं, टीम को क्रुणाल पंड्या के बिना चार्टर फ्लाइट से बेंगलुरु लौटना था। लेकिन नियमों के अनुसार गौतम और यूजी को अब श्रीलंका में सात दिन के पृथकवास में रहना होगा। ये दल बेंगलुरु पहुंच गया है।”

सूत्र ने कहा, “वे बेंगलुरु से अपने-अपने शहरों के लिए विमान लेंगे। उन्हें मुंबई और कोलंबो में बायो-बबल के अंदर छह सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद जरूरी ब्रेक मिलेगा।”

प्रत्येक सदस्य को लौटने के लिये फ्लाइट पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना था। गौतम और चहल को भी पॉजिटिव पाया गया जो कृणाल की करीबी संपर्क माने जा रहे थे। छह अन्य क्रिकेटर – हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी साव और दीपक चाहर जांच में नेगेटिव आने के बाद स्वदेश रवाना हो गये थे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari