अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान ने बाजवा पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। Imran Khan accused Bajwa of plotting against his government

Imran Khan- India TV Hindi
Image Source : ANI
Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा पर उनकी सरकार के खिलाफ ‘‘दोहरा खेल’’ खेलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने 2019 में तत्कालीन सेना प्रमुख के कार्यकाल को बढ़ाकर ‘‘बड़ी गलती’’ की थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष खान ने एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने तत्कालीन सेना प्रमुख बाजवा पर भरोसा करने के लिए खेद भी जताया। खान (70) को इस साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन था कि जनरल बाजवा मुझे हर चीज बताएंगे, क्योंकि हमारे हित एक ही थे कि हमें देश को बचाना था।’’ 

बाजवा ने रचा था षडयंत्र

खान ने यह भी दावा किया कि उन्हें खुफिया ब्यूरो (आईबी) से खबरें मिली थी कि ‘‘उनकी सरकार के खिलाफ क्या खेल खेला जा रहा है।’’ उन्होंने दावा कि तत्कालीन सैन्य प्रतिष्ठान उनकी सरकार को गिराने के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ के संपर्क में था और अक्टूबर 2021 में आईएसआई प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को हटाने के बाद उनके खिलाफ साजिश का पर्दाफाश हो गया था। खान की ये टिप्पणियां तब आई हैं, जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कैद-ए-आजम (पीएमएल-क्यू) के मुनिश ईलाही ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि बाजवा ने उनसे अविश्वास प्रस्ताव पर खान के लिए वोट करने के लिए कहा था। 

जनरल बाजवा दोहरा खेल, खेल रहे थे 

पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘‘जनरल बाजवा दोहरा खेल, खेल रहे थे और मुझे बाद में यह पता चला कि पीटीआई सदस्यों तक को अलग संदेश दिए जा रहे थे।’’ इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को खान पर निशाना साधा कि वह सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, चाहे इसका नतीजा देश की नींव को कमजोर करना ही क्यों न हो।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari