अंतरराष्ट्रीय

Russia Ukraine War Update Amidst Russia attacks Ukraine got 300 million dollars in aid from America। Russia Ukraine War Update: रूस के हमलों के बीच यूक्रेन को मिली 300 मिलियन डॉलर की मदद

Joe Biden- India TV Hindi
Image Source : PTI
Joe Biden

Highlights

  • यूक्रेन को मिली 300 मिलियन डॉलर की मदद
  • रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए यूक्रेन को अमेरिका ने दी मदद
  • पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने दी जानकारी

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से इस युद्ध की पूरी बाजी ही पलट सकती है। दरअसल अमेरिकी रक्षा विभाग ने ये फैसला किया है कि वो यूक्रेन की अपनी रक्षा करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए 300 मिलियन डॉलर तक की मदद करेगा। ये जानकारी पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने दी है।

इससे पहले भी अमेरिका ने यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने का फैसला किया था। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका का शुक्रिया अदा किया था और कहा था कि रूसी आक्रमण को रोकने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हैं। 

अमेरिका से मिली मदद से उत्साहित यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ये भी कहा था कि हम किसी भी तरह के नए हमलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रूस 24 फरवरी से लगातार यूक्रेन को निशाना बना रहा है और हमले कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ये भी कहा था कि इस मुश्किल घड़ी में उनके पास मदद मांगने का अधिकार है और वह टैंक, विमान और तोप प्रणालियां मांग रहे हैं। 

बता दें कि हालही में अमेरिका का एक बयान सामने आया था, जिसमें उसने कहा था कि हम यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी नहीं देंगे और ना ही सैन्य मदद करेंगे। इसके अलावा हम हर संभव मदद कर रहे हैं। 

हालांकि रूसी हमले के 37वें दिन यूक्रेन ने जबरदस्त पलटवार करते हुए पहली बार रूस में घुसकर एयर स्ट्राइक की है और बेलगोरोद शहर का क्रूड ऑयल डिपो तबाह कर दिया है। यूक्रेन के इस कदम से लाखों गैलन फ्यूल में आग भी लग गई।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari