अंतरराष्ट्रीय

Sri Lanka Situation deteriorating public surrounded Rashtrapati bhavan security foces deployed colombo after night violence| श्रीलंका में तेजी से बिगड़ रहे हालात, महंगाई से त्रस्त जनता ने राष्ट्रपति भ

Protest in Sri Lanka - India TV Hindi
Image Source : AP
Protest in Sri Lanka 

कोलंबो : जबरदस्त आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की राजधानी में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। गुस्साई जनता अब विरोध में सड़कों पर उतरने लगी है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके आवास के बाहर जमा हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और कोलंबो शहर के ज्यादातर इलाकों में कुछ देर के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया।

श्रीलंका में व्याप्त आर्थिक संकट के लिए लोग वहां के राष्ट्रपति राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जिम्मेदार मानते हैं। श्रीलंका में विदेशी विनिमय की कमी के कारण ईंधन, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो गई है और जनता को दिन में 13 घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। 

प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को राजपक्षे सरकार के विरोध में नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए और वाहनों को आग लगा दी गई। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि एक बस, एक जीप और दो मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के, पानी के एक ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।” कोलंबो के अधिकतर हिस्सों और केलानिया के उपनगरीय पुलिस डिवीजन में बृहस्पतिवार आधी रात को कर्फ्यू लगा दिया गया । 

इनपुट-भाषा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari