खेल

IPL 2022: Big BLOW for Delhi Capitals, Mitchell Marsh injured – IPL 2022: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, ये ऑलराउंडर हुआ चोटिल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स

Highlights

  • मिचेल मार्श का चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है।
  • मिचेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है और उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है।
  • मिचेल मार्श को दिल्ली ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था।

IPL 2022 का घमासान शुरु हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने भी मार्श की चोट की पुष्टि की।

मिचेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है और उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में शायद मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स को IPL के पहले हॉफ में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। एरोन फिंच ने मार्श की चोट की पुष्टि करते हुए कहा, “मिशेल मार्श को स्कैन के लिए भेजा गया हैं। वह कल ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। कल उन्हें जिस तरह का दर्द महसूस हो रहा था, उसे देख लगता नहीं कि वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।”

PBKS vs RCB, IPL 2022: ‘हमारे लिए 2 अंक काफी मायने रखते हैं’, जीत के बाद बोले मयंक अग्रवाल

गौरतलब है कि मिचेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था। मिचेल मार्श की उपलब्धता एरोन फिंच द्वारा पुष्टि किए गए स्कैन परिणामों पर निर्भर करेगी। मिचेल मार्श की चोट अगर गंभीर होती है तो उसे ठीक होने में लगभग 6 सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में मार्श की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है।

GT vs LSG, IPL 2022 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें गुजरात vs लखनऊ लाइव मैच

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari