अंतरराष्ट्रीय

us president joe biden says vladimir putin can not remain in power then white house clarifies the statement- बाइडन के पुतिन पर दिए बयान पर मची हलचल, व्हाइट हाउस ने कहा- उनका ये मतलब नहीं था

joe biden us president- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO/ANI
joe biden us president

Highlights

  • बाइडन के पुतिन पर दिए बयान पर मची हलचल
  • व्हाइट हाउस ने कहा-बाइडन सरकार बदलने के लिए नहीं कह रहे
  • यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण से दशकों तक लंबे युद्ध का खतरा- बाइडन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दिए गए बयान को लेकर हंगामा हो गया है। इसके बाद व्हाइट हाउस ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा था कि यह व्यक्ति सत्ता में नहीं रह सकता।

बाइडन के इस बयान के बाद व्हाइट हाउस ने फौरन कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस में नई सरकार के गठन की बात नहीं कर रहे थे। दरअसल व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि बाइडन पुतिन के रूस की सत्ता में बने रहने या सरकार बदलने के बारे में नहीं कह रहे थे, उनका मतलब तो ये था कि पुतिन को अपने पड़ोसियों या क्षेत्र पर ताकत का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा सकता।

बाइडन ने तो पोलैंड की राजधानी वारसॉ में अपने भाषण का इस्तेमाल उदार लोकतंत्र और नाटो सैन्य गठबंधन का बचाव करने के लिए किया। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप को रूसी आक्रामकता के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। व्हाइट हाउस ने बाइडन के संबोधन को एक प्रमुख संबोधन बताया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रॉयल कैसल के सामने बोलने के दौरान पोलैंड में जन्मे पोप जॉन पॉल द्वितीय के कहे शब्दों का जिक्र किया और चेतावनी दी कि यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण से दशकों तक लंबे युद्ध का खतरा है। 

बाइडन ने कहा कि हमें इस लड़ाई में स्पष्ट नजर रखने की जरूरत है। यह लड़ाई दिनों या महीनों में नहीं जीती जाएगी। लगभग एक हजार लोगों की भीड़ में कुछ यूक्रेनी शरणार्थी भी शामिल थे, जो यूक्रेन पर हमले के बीच वहां से भागकर पोलैंड और अन्य जगहों पर आ गए हैं। 

(इनपुट: एजेंसी)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari