अंतरराष्ट्रीय

Russia Ukraine News: Russia can end the war by this date, the military staff of Ukraine got intelligence-इस तारीख तक जंग समाप्त कर सकता है रूस, यूक्रेन के सैन्य स्टाफ को मिली खुफिया जानकारी

Russia Ukraine News- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
Russia Ukraine News

Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की खुफिया जानकारी के अनुसार रूस 9 मई तक जंग समाप्त कर सकता है। जानकारी के अनुसार रूसी सैनिकों को बताया जा रहा है कि युद्ध 9 मई तक समाप्त हो जाना चाहिए। वहीं इससे पहले गुरुवार को युद्ध के कारण यूक्रेन में उत्पन्न मानवीय संकट की स्थिति को लेकर नाटो की आपात बैठक में प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को 140 मतों के साथ मंजूर किया गया। वहीं, 38 देश अनुपस्थित रहे और पांच सदस्य देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया।

बता दें कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की खुफिया जानकारी के अनुसार, रूसी सैनिकों को बताया जा रहा है कि युद्ध 9 मई तक समाप्त हो जाना चाहिए। वहीं यूक्रेन की लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने दावा किया कि रूस 84,000 बच्चों सहित 4,02,000 यूक्रेनियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अपने देश ले गया है।

उन्होंने दावा किया कि मास्को इन नागरिकों को बंधक के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है ताकि कीव पर दबाव डाला जा सके। नाटो की आपात बैठक में युद्ध के कारण यूक्रेन में उत्पन्न मानवीय संकट की स्थिति को लेकर प्रस्ताव मंजूर हो गया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 140 मत पड़े।

उधर, यूक्रेनी सेना ने अपनी रिपोर्ट में दावा कि उसने पूर्वी इलाके में 1 दिन में 130 रूसी सैनिकों को मार गिराया। साथ ही 9 टैंकों, 6 इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल को तबाह कर दिया। यूक्रेन के ऑपरेशनल टैक्टिकल ग्रुप ‘ईस्ट’ ने रूसी सेना द्वारा किए गए 5 अलग-अलग हमलों को नाकाम कर दिया गया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari