अंतरराष्ट्रीय

Canada: Ottawa police chief ousted truck drivers protest case| कनाडा: ओटावा पुलिस चीफ बर्खास्त, ट्रक चालकों के विरोध प्रदर्शन के मामले में कार्रवाई

Truck Drivers Protest, Canada- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI
Truck Drivers Protest, Canada

ओटावा: कनाडा की राजधानी में पिछले दो सप्ताह से आवागमन बाधित करने वाले ट्रक चालकों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आलोचना का शिकार होने वाले ओटावा के पुलिस प्रमुख को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। इसके साथ ही अमेरिका-कनाडा सीमा पर अवरोधकों की संख्या घटकर अब केवल एक रह गई।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा कनाडा के आपातकालीन कानून का प्रयोग करने और विरोध प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी और वित्तीय कार्रवाई करने की चेतावनी देने के एक दिन बाद यह दोनों घटनाएं सामने आईं। सैकड़ों ट्रक चालकों के विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई करने में विफल रहने पर ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली को नौकरी से निकाल दिया गया।

स्लोली की बर्खास्तगी की घोषणा करने वाली ओटावा पुलिस सेवा बोर्ड की अध्यक्ष डायेन डीन्स ने कहा, “ओटावा के अन्य निवासियों की तरह मैंने भी इस विरोध प्रदर्शन को देखा।” स्लोली ने एक बयान में कहा कि उन्होंने शहर को सुरक्षित रखने के लिए सब कुछ किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा। 

ओटावा पुलिस बोर्ड ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल वाहन अब घटकर 360 रह गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर अब एक केवल एक अवरोधक रह गया है जो नार्थ डकोटा के सामने मनिटोबा के एमरसन में है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बुधवार तक सारे प्रदर्शनकारी चले जाएंगे। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari