राष्ट्रीय

West bengal municipal elections 2022 civic polls in siliguri bidhannagar chandannagar asansol today

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में आज चार नगर निगमों के चुनाव (Bengal Municipal Elections 2022) हो रहे हैं. सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है. जिन निगमों में चुनाव हो रहे हैं, वो हैं- कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बिधानगर, हुगली के चंदननगर नगर निगम, आसनसोल नगर निगम, और उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी नगर निगम. शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. आज सुबह ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है.

राज्य चुनाव निकाय ने पहले 22 जनवरी को इन चार नगर निगमों में चुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद इसे 12 फरवरी तक के लिए टालना पड़ा.

विधाननगर में 41 वार्डों में कुल 203 उम्मीदवार हैं, जबकि सिलीगुड़ी में 47 वार्डों में 200 उम्मीदवार हैं. चंदननगर में 33 वार्डों के लिए 120 उम्मीदवार हैं, जबकि आसनसोल में 106 वार्ड हैं, जिसके लिए कुल 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी

पश्चिम बंगाल एसईसी 27 फरवरी को राज्य में 108 नगर पालिकाओं में निकाय चुनाव भी कराएगा. चुनाव लगभग दो साल से होने वाले थे, लेकिन कोविड -19 के चलते नहीं हो सके. इस बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनावों में क्लीन स्वीप की तलाश में है, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस 2021 विधानसभा में निराशाजनक परिणामों के बाद वापसी करना चाहते हैं.

Tags: West bengal

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari