खेल

रणजी ट्रॉफी लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक होगा आयोजित Ranji Trophy league stage to be held from February 16 to March 5

BCCI (File Photo)- India TV Hindi
Image Source : PTI
BCCI (File Photo)

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी का लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा तैयार संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बीसीसीआई को इस शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक इसे 13 जनवरी से खेला जाना था। 

टूर्नामेंट में 38 टीम भाग लेंगी और इसके मैच सभवत: अहमदाबाद, कोलकाता, त्रिवेंद्रम, कटक, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद और राजकोट में खेले जायेंगे। 

इसके प्रारूप में हालांकि बदलाव किया गया है और इसमें चार टीम के आठ ग्रुप होंगे, जिसमें प्लेट समूह में छह टीम होंगी। मार्च 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारत में लाल गेंद प्रारूप से राष्ट्रीय स्तर का कोई भी घरेलू मुकाबला नहीं खेला गया है।

पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी रद्द होने के कारण मुआवजा पाने वाले घरेलू क्रिकेटरों ने उस समय प्रसन्नता व्यक्त की थी जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बीते दिनों घोषणा की थी कि इस टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में होगा। इसके नॉकआउट चरण के मैच जून में खेले जायेंगे। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari