खेल

IND vs WI If Rohit Sharma and Virat Kohli play together a record will be made IND vs WI : रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ खेले तो बनेगा कीर्तिमान!

Rohit Sharma-Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES
Rohit Sharma-Virat Kohli

Highlights

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वन डे छह फरवरी को है
  • केएल राहुल पहले वन डे मैच के लिए नहीं हो पाएंगे उपलब्ध
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते आएंगे नजर

IND vs WI ODI Series : भारत और वेस्टइंडीज के बीच वन डे सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। छह फरवरी को पहला वन डे मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज की खास बात ये है कि एक बार फिर लंबे अर्से बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले करीब दस महीने से ऐसा हो रहा है कि कभी रोहित शर्मा नहीं खेले तो कभी विराट कोहली, लेकिन अब टीम में दोनों खिलाड़ी चुने गए हैं और दोनों खेलेंगे भी इसमें भी शक नहीं होना चाहिए। 

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी नंबर एक पर 

रोहित शर्मा और विराट कोहली जब बतौर बल्लेबाज क्रीज पर होते हैं तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की शामत आ जाती है। क्योंकि उस वक्त दोनों ओर से हमला किया जाता है। भारतीय क्रिकेट को अभी तक एक से एक शानदार जोड़ियों मिली हैं, जिन्होंने टीम के लिए खूब रन बनाए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारत की सबसे बेहतरीन जोड़ी होने में अभी कुछ वक्त लगेगा। इस पर अभी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली काबिज हैं। लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी शिखर धवन और रो​हित शर्मा की जोड़ी को जरूर पीछे छोड़ सकती है। 

शिखर धवन और रोहित शर्मा कर सकते हैं वन डे में ओपनिंग
भारत की ओर से वन डे में एक जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी ने बनाए हैं, इनके नाम 8227 रन हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी है, जिन्होंने 5023 रन बनाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर रोहित और कोहली की जोड़ी है, इनके नाम 4906 रन हैं। अब रोहित शर्मा और कोहली को जोड़ी को दूसरे नंबर पर पहुंचने के लिए 94 रन चाहिए, लेकिन ये भी ध्यान रखने की बात है कि इस सीरीज में शिखर धवन भी खेल रहे हैं, माना जा रहा है कि वन डे मैचों में शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ही ओपनिंग के लिए उतरेगी, ऐसे में इस नंबर दो की जोड़ी के खाते में और भी रन जुड़ेंगे। लेकिन इतना पक्का है कि तीन मैचों की सीरीज में इस नए कीर्तिमान के लिए जमकर संघर्ष होगा। रोहित जिसके साथ भी रन बनाएंगे जोड़ी के रन बढ़ते चले जाएंगे।

इंडिया टीवी की खेल की इन एक्सक्लूसिव खबरों को भी क्लिक कर पढ़ें 

IPL 2022 Mega Auction : ये 33 खिलाड़ी पहले ही ​बिके, नीलामी में नहीं आएंगे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari