अंतरराष्ट्रीय

know about ISIS-K terror organisation behind kabul airport blast afghanistan| कौन है आतंकी संगठन ISIS-खुरासान? जिसने काबुल के बम धमाकों की ली है जिम्मेदारी

कौन है आतंकी संगठन ISIS-खुरासान?  जिसने काबुल के बम धमाकों की ली है जिम्मेदारी- India TV Hindi
Image Source : FILE
कौन है आतंकी संगठन ISIS-खुरासान?  जिसने काबुल के बम धमाकों की ली है जिम्मेदारी

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने काबुल हवाई अड्डे पर फिदायीन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन ने दावा किया है कि अब्दुल रहमान अल-लोगरी इस हमले के फिदायीन हमलावरों में से एक है। इन हमलों में 60 अफगान समेत 13 अमेरिकी सुरक्षाबलों के जवान मारे गए हैं। इस्लामिक स्टेट खुरासान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि एक आत्मघाती हमलावर काबुल एयरपोर्ट के पास ‘बारां कैंप’ में जहां अमेरिकी सेना के साथ ट्रांसलेटर्स और अन्य सहयोगी मौजूद थे, वहां तक पहुंचने में कामयाब हो गया और उसने अपने शरीर में बंधे विस्फोटक बेल्ट में ब्लास्ट कर दिया। 

इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP)का प्रमुख शहाब अल मुहाजिर है जो पहले हक्कानी समूह में मिड लेवल का कमांडर था। पाकिस्तानी तालिबान, अफगान तालिबान और इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उजबेकिस्तान के पूर्व सदस्यों ने मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी।  बाद के दिनों में इसने अन्य संगठनों के आतंकियों को भी अपने में शामिल किया। आईएस खुरासान के जुड़े काबुल के आतंकियों को आधुनिक ट्रेनिंग दी गई है। 

दरअसल यह संगठन इस्लामिक स्टेट का क्षेत्रीय सहयोगी है जो कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में एक्टिव है। यह समूह लंबे अर्से से अमेरिकी सैनिकों पर हमले की योजना बनाता रहा है। यह अफगानिस्तान के सभी जिहादी आतंकवादी समूहों में सबसे हिंसक माना जाता है। इसकी स्थापना जनवरी 2015 में उस वक्त हुई जब इराक और सीरिया में आईएस का वर्चस्व अपने चरम पर था। हालांकि बाद में इराक और सीरिया में आईएस को नष्ट कर दिया गया। यह आतंकी संगठन अफगान और पाकिस्तानी दोनों जिहादियों को अपने संगठन में भर्ती करता है। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari