अंतरराष्ट्रीय

Donald Trump on Joe Biden, Taliban and Afghanistan ‘humiliation’ | ट्रंप ने बाइडेन पर बोला हमला, पूछा- अफगानिस्तान से कितने आतंकी अमेरिका लाएंगे?

Donald Trump, Donald Trump Joe Biden, Joe Biden, Donald Trump Joe Biden Taliban- India TV Hindi
Image Source : AP
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान नीति को लेकर अपने उत्तराधिकारी जो बाइडेन पर निशाना साधा।

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान नीति को लेकर अपने उत्तराधिकारी जो बाइडेन पर निशाना साधा। ट्रंप ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि निकासी अभियान के जरिए बड़ी संख्या में आतंकवादी भी अफगानिस्तान से बाहर आ गए होंगे। ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान से निकाले गए 26 हजार लोगों में से केवल 4 हजार अमेरिकी हैं, और इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं है कि निकासी अभियान में कितने आतंकी अमेरिका लाए गए। उन्होंने कहा कि बाइडेन ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों के सामने घुटने टेक दिए।

‘जो बाइडेन कितने आतंकवादी अमेरिका लाएंगे?’

ट्रंप ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘बाइडेन ने अफगानिस्तान के आतंकवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं और सैनिकों को वापस बुला कर हजारों अमेरिकियों को मरने के लिए छोड़ दिया। अब हमें पता चला है कि निकाले गए 26,000 लोगों में से केवल 4 हजार अमेरिकी थे। तालिबान जिसने अब पूरी तरह कब्जा कर लिया है, उसने इन निकासी उड़ानों में सबसे प्रतिभाशाली लोगों को चढ़ने की अनुमति नहीं दी। हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि अफगानिस्तान से कितने आतंकवादियों को हवाई मार्ग के जरिए निकाला गया। यह एक भयानक विफलता है। कोई पुनरीक्षण नहीं किया गया। जो बाइडेन कितने आतंकवादी अमेरिका लाएंगे? हमें नहीं पता।’

‘बाइडेन ने अमेरिका को शर्मिंदा किया है’
इस बीच, रिपब्लिकन सांसद माइक वाल्ट्ज ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश कर तालिबान के हमले की गति और प्रकृति के बारे में सैन्य तथा खुफिया सलाहकारों की सलाह को ना मानने को लेकर बाइडेन की निंदा की। इस प्रस्ताव को अल्पसंख्यक नेता केविन मैकार्थी, अल्पसंख्यक सचेतक स्टीव स्कैलिस और कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष एलिस स्टेफनिक द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था। वाल्ट्ज ने कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिका को विश्व मंच पर शर्मिंदा किया है और हमारे आधुनिक इतिहास में विदेश नीति में सबसे बड़ी गड़बड़ी की है।’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari
Light
Dark