अंतरराष्ट्रीय

300 talibanis killed in panjshir afghanistan by northern alliance अफगानिस्तान: पंजशीर में भीषण लड़ाई की खबर, नॉर्दन अलायंस का दावा- 300 तालिबानी ढेर

काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर पंजशीर प्रोविंस में हलचल तेज हो गई है। पंजशीर में भीषण लड़ाई की खबरें आ रही हैं। तालिबान ने पंजशीर को घेरने के लिए दस हजार लड़ाके भेजे हैं। अहमद मसूद की सेना नॉर्दन अलायंस ने दावा किया है कि उन्होंने 300 तालिबानियों को मार गिराया है।

ये इलाका अब तक तालिबान से अछूता रहा है लेकिन अब तालिबान इस इलाके पर कब्जा करना चाहता है लेकिन पंजशीर के शेर कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद तालिबान के रास्ते पर चट्टान बनकर खड़े हैं। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह और बल्ख प्रांत के पूर्व गवर्नर की सैन्य टुकड़ी भी अहमद मसूद के साथ है। अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान को देख लेने की धमकी दी है।

काबुल हवाई अड्डे पर स्थिति ‘अविश्वसनीय रूप से अस्थिर’: ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को काबुल हवाईअड्डे की स्थिति को ‘‘अविश्वसनीय रूप से अस्थिर’’ बताया, जहां हजारों विदेशी और अफगान नागरिक अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। अमेरिकी सैनिकों को इस महीने अफगानिस्तान से वापल लौटना था। लेकिन इससे दो सप्ताह पहले ही तालिबान ने पूरे देश को अपने कब्जे में लिया।

तालिबान के नए शासन से बचने और अमेरिका सहित विभिन्न देशों में शरण लेने के लिए हजारों अफगान व विदेशी नागरिक देश छोड़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप काबुल हवाई अड्डे पर पूरी तरह अराजकता का माहौल है और कथित तौर पर सात और लोगों की मौतें हुई है। ब्लिंकन ने फॉक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में बताया, “हवाईअड्डे के बाहर प्रवेश बिंदुओं पर भीड़ जमा हो गई है। यह अविश्वसनीय रूप से अस्थिर स्थिति है। हमने आहत लोगों की दर्दनाक तस्वीरें देखी हैं। और यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ करें।” 

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari