बिजनेस

चंबल एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के पहले चरण में शामिल किया गया: नितिन गडकरी

चंबल एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के पहले चरण में शामिल किया गया: नितिन गडकरी- India TV Paisa
Photo:PTI

चंबल एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के पहले चरण में शामिल किया गया: नितिन गडकरी

नयी दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 404 किलोमीटर लम्बे चम्बल एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के पहले चरण में शामिल कर लिया गया है। यह एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से गुजरते हुए निकलेगा। पिछले वर्ष गडकरी ने कहा था कि 8,250 करोड़ की लागत वाला चम्बल एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों और आदिवासियों के लिए जीवन बदल देने वाला साबित हो सकता है। 

उन्होंने इन राज्यों से परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण मंजूरी और कर राहत में तेजी लाने का भी आग्रह किया था। गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘चंबल एक्सप्रेसवे (404 किमी), झांसी के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग-26 और राष्ट्रीय राजमार्ग-75 की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी (16.8 किमी) और राष्ट्रीय राजमार्ग-60 के द्वारका सर्कल से नासिक रोड खंड (5.9 किमी) को भारतमाला परियोजना में शामिल किया गया है।’’ भारतमाला परियोजना राजमार्ग क्षेत्र के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है। यह परियोजना आर्थिक गलियारों, तटीय और बंदरगाह से जुड़ने वाली सड़कों और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विकास के माध्यम से माल तथा यात्री आवाजाही की कुशलता को बढ़ाने पर केंद्रित है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari